{"_id":"5bec611bbdec221c33789654","slug":"11542218011-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआर वैक्सीन
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सात लाख बच्चों का होगा टीकाकरण
- 26 नवंबर से शुरू होगा एमआर वैक्सीन अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। देश को रुबेला और मिजेल्स (खसरा) जैसी बीमारियों से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार मिजेल्स रुबेला वैक्सीन (एमआर वैक्सीन) कैंपेन चला रही है। जिसके तहत देश में साढ़े 12 करोड़ बच्चों को अब तक एमआर वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। इसी के तहत 26 नवंबर से जिले में एमआर वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी।
इसकी तैयारियों को लेकर सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग में बैठक हुई जिसमें बीमारियों के दुष्प्रभाव, रोकथाम के उपाय एवं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के जरूरी उपायों पर चर्चा की गई। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर 22 राज्यों में इस तरह के अभियान चल रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में साढ़े आठ करोड़ बच्चों का एमआर टीकाकरण करने का लक्ष्य है। वहीं, जिले में 7 लाख बच्चों को एमआर टीकाकरण में शामिल करने का लक्ष्य है। पांच हफ्तों तक चलने वाले अभियान के शुरुआती दो सप्ताह में जिले के सभी स्कूलों एवं मदरसों में बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
क्या है एमआर वैक्सीन एवं मिजेल्स और रुबेला
मिजेल्स (खसरा)और रुबेला जैसी बीमारियाें से बचाव के लिए बच्चों को एमएमआर या एमआर वैक्सीन दी जाती है। मिजेल्स का वायरस निमोनिया डायरिया जैसी परेशानियों को पैदा करता है। जिससे बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। वहीं रुबेला वायरस के संपर्क में आने वाली गर्भवती स्त्री के होने वाले बच्चे को विकलांगता का खतरा रहता है।
विज्ञापन
टीकाकरण है पूरी तरह सुरक्षित
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच कई तरह के अंधविश्वास हैं। जबकि उनका कोई आधार नहीं है। बच्चों को एडी सिरिंज से टीका लगेगा। जिसका एक बार के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं हो पाता है।
किनका होगा टीकाकरण
इस अभियान में 9 महीने से 15 साल तक के बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। यदि आपके बच्चे को टीका लग चुका है तो भी दुबारा टीका लगवाने में कोई परेशानी नहीं है। टीकाकरण के दौरान बायें हाथ के अंगुठे पर निशान और एक कार्ड पहचान के लिए दिया जाएगा। यदि इस संबंध में कोई शंका है तो 9650376837 पर कॉल करके स्वास्थ्य विभाग से अपनी शंका का समाधान पा सकते हैं।