फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्रदूषण से दुनिया भर में गुरुग्राम का बना मजाक

प्रदूषण से दुनिया भर में गुरुग्राम का बना मजाक

Tue, 16 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण से दुनिया भर में गुरुग्राम का बना मजाक
प्रदूषण से दुनिया भर में गुरुग्राम का बना मजाक
विज्ञापन

गुरुग्राम। एक बार फिर प्रदूषण के कारण पूरी दुनिया के सामने गुरुग्राम का मजाक उड़ रहा है। रविवार को सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में कैनेडियन सिंगर ब्रायन एडम्स के लाइव कंसर्ट में जहां युवाओं का जोश दिखा, वहीं एडम्स द्वारा सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के लिए शेयर किए गए फोटो में प्रदूषण की झलक देखने को मिली है। पोस्ट करते हुए ब्रायन ने लिखा है कि पहली बार हवा में धूल एवं धुएं की वजह से परछाई दिख रही है। इस तस्वीर के बाद से प्रदूषण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरुग्राम की किरकिरी हो रही है।
पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा है। उन्होंने इसे ‘आतुल्य’ दृश्य तक कह दिया। 47 लाख फॉलोअर वाले इस अकाउंट के पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर गुरुग्राम का प्रदूषण ट्रोल हो रहा है। दुनिया भर के 700 से अधिक ब्रायन के फैंस ने अलग-अलग तरीके से कमेंट किए। कुछ लोगों ने लिखा है कि चलो प्रदूषण कुछ काम तो आया, ब्रायन की काली परछाई देखने को तो मिली है। एक यूजर ने लिखा कि अब सरकार को जागने का वक्त आ गया है। वरना सब प्रदूषित हवा से मरेंगे और सरकार फिर कुछ नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट में गुरुग्राम विश्व का 11वां प्रदूषित शहर था, जबकि इस माह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में गुरुग्राम देश में दूसरा प्रदूषित शहर बन चुका है। हवा में औसतन पीएम-2.5 का स्तर करीब 300 प्रति क्यूबिक मीटर है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण प्राधिकरण की बैठक में चेयरमैन भूरे लाल ने भी चिंता जाहिर करते हुए तत्काल प्रभाव से प्रदूषण रोकने के इंतजाम करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष गैस चैंबर बना था गुरुग्राम
दिवाली के बाद बीते वर्ष गुरुग्राम गैस चैंबर बन गया था। यहां पीएम-2.5 का स्तर 999 प्रति क्यूबिक मीटर पहुंच गया था। धूल के कणों की वजह से सांस लेने में दिक्कत हुई थी। हजारों लोगों ने गुरुग्राम छोड़ने का निर्णय ले लिया था। पर्यावरणविद् रुचिका सेठी कहती हैं कि प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। इस पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरुग्राम की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed