{"_id":"5b8ab44942c79246494d46a6","slug":"11535816777-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद---------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद---------
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला संवाद
खाली भूखंडों पर अस्थायी झुग्गी बनाकर कब्जा
सेक्टर-50 में कई जगहों पर अतिक्रमण, गांव वालों ने बनाया तबेला, फैल रही गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-50 में खाली पड़ी जमीन पर बाहरी लोगों ने अस्थायी झुग्गी बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। लोगों में खासा रोष है। सेक्टर निवासियों ने बताया कि कई बार प्राधिकरण से शिकायत कर चुके हैं। अब तक इन्हें नहीं हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक, 15 प्लाट खाली है। जो लोगों को आवंटित हो चुके हैं। वहीं, गांव वालों ने भैंसों के तबेले बनाकर यहां कब्जा कर रखा है। जिसकी वजह से सेक्टर में गंदगी फैल रही है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि नियो अस्पताल के सामने तीन हजार मीटर के प्लाट खाली पड़े हैं। बाहरी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसकी वजह से सेक्टर में गंदगी बढ़ती जा रही है। सी 166 से 176 तक 360 मीटर के प्लाट आवंटित हैं। 2005 से ही इन पर कब्जा कर लोग रह रहे हैं। बाहरी लोगों न वाटर टैंक के कंपाउंड की जमीन तक को नहीं छोड़ा। वर्षों से लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। 1 साल से लगातार प्राधिकरण से शिकायत की जा रही है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। एक रिहायशी सेक्टर का अगर ये हाल है तो बाकी सेक्टरों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। सेक्टर के अंदर की मेन रोड पर पार्किंग कर भी अतिक्रमण कर रखा है। ऐसे में आने जाने में परेशानी हो रही है।
सालों से चल रही डेयरी
सेक्टर निवासी आर के सिंघल ने बताया कि सेक्टर के अंदर अतिक्रमण कर लोगों ने भैंसों की डेयरी बना दी है। जहां कई भैंसों का झुंड है। ये पूरे सेक्टर में गंदगी फैला रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सेक्टर के लोग ऐसी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। प्राधिकरण को कदम उठाने चाहिए। लेकिन वह हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।
विज्ञापन
बाहर निकलने में लगता है डर
सेक्टर वासियों का कहना है कि बाहरी लोग शाम को नशा करते हैं। जिसके बाद सड़कों पर हुड़दंग करते हैं। ऐसे में महिलाओं को बाहर निकलने में डर लगता है। साथ ही बच्चों को भी बाहर नहीं जाने दिया जाता। शिकायत के बाद भी निस्तारण नहीं किया जा सका है। मिलकर एक्शन लेने पर यह लोग डराने धमकाने लगते हैं।
नियो अस्पताल के सामने 3000 मीटर के खाली प्लाट पर बाहरी लोगों का कब्जा है। कुछ ऐसे प्लाट भी हैं जिन पर केस चल रहा है। लेकिन लोग यहां रह रहे हैं।
विमल शर्मा, आरडब्लयूए अध्यक्ष सेक्टर-50
बाहरी लोगों के अतिक्रमण से सेक्टर के लोगों को खतरा है। कोई आवाज उठाने को तैयार नहीं है। प्राधिकरण को कदम उठाने चाहिए। तभी सेक्टर का कल्याण हो सकता है।
- आर के सिंघल निवासी सेक्टर-50
भैंसों की डेयरी के कारण पूरे सेक्टर में बदबू फैली रहती है। कई बार आरडब्लयूए ने शिकायत की है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इन पर कार्रवाई जरूरी है।
आलोक सेंगर निवासी सेक्टर-50
------------
सेक्टर के कुछ ब्लॉक को छोड़कर जगह-जगह अतिक्रमण हो रखा है। झुग्गी झोपड़ी की कोई गिनती ही नहीं है। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि मकान में रहने वाले लोगों से ज्यादा संख्या इनकी है।
- सुलखान सिंह निवासी सेक्टर-50