{"_id":"5b7d944342c792466154447a","slug":"11534956611-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"divya------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
divya------
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के लिए उपयोगी
‘अभ्यास देखकर लगता था नाम रोशन करेगी दिव्या’
कांस्य जीतने पर कॉलेज प्रबंधक ने दी बधाई, कहा- करेंगे सम्मान
कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन से स्नातक कर रही हैं दिव्या काकरान
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/दादरी। जर्काता एशियन गेम्स की कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली दिव्या काकरान दादरी के धूम मानिकपुर स्थित नोएडा फिजिकल कॉलेज में प्रैक्टिस करती थीं। प्रबंधक सुशील राजपूत ने बताया कि उनकी प्रैक्टिस देखकर ही लगता था कि वह एक दिन जरूर कॉलेज और देश का नाम रोशन करेंगी। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के पूर्व बालियान गांव की रहने वाली दिव्या यहां से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन में स्नातक कर रही हैं। कॉलेज में कुश्ती कोच रणधीर मलिक वर्तमान में इंडिया महिला टीम के कैंप कोच भी हैं। दिव्या उनसे कुश्ती के गुर सीखती है। इसके अलावा एक अन्य कोच रवि नागर से भी टिप्स लेती हैं। सुशील राजपूत ने बताया कि दिल्ली में 17 से 21 जुलाई तक एशियन जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की वजह से बीपीई थर्ड ईयर की परीक्षा नहीं दे पाई हैं। हालांकि, कुछ दिनों बाद होने वाले बैक पेपर में परीक्षा दे पाएंगी। एशियन जूनियर चैंपियनशिप में वह रजत पदक हासिल कर चुकी हैं। वहीं, दिव्या ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था। उनके पदक जीतने पर सभी विद्यार्थी उत्साहित हैं। उन्हें कॉलेज की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
मधु भी महिला कबड्डी टीम खेल रही
दिव्या काकरान के अलावा कॉलेज की दूसरी छात्रा मधू कबड्डी टीम में शामिल है। वह भी कॉलेज से बीपीई थर्ड ईयर का कोर्स कर रही हैं। आशा है कि वह भी देश को स्वर्ण पदक दिलाएंगी। पिछले दिनों लखनऊ स्थित कैंप में हिस्सा लेने के चलते वह भी पेपर नहीं दे पाई थी।