{"_id":"5b4a403c4f1c1b3d748b4c32","slug":"11531592764-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों से बदल देंगे मेवात की तस्वीर: मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों से बदल देंगे मेवात की तस्वीर: मनोहर लाल
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों से बदल देंगे मेवात की तस्वीर: मनोहर लाल
फिरोजपुर झिरका। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेवात क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए केंद्र सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर जिलावासियों को प्रदान कर रही है। सरकार के साढे़ तीन साल के कार्यकाल में मेवात में 1185 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं,, वहीं 1112 करोड़ की योजना पाइप लाइन में है। अभी एक हजार करोड़ रुपये से कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी। वे शनिवार को फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में किसान धन्यवाद रैली के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच साल में लगभग 3500 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाकर मेवात की तस्वीर बदल दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात के लोगों की प्रति व्यक्ति आय कम है। केएमपी और नए बड़ोदरा-मुबई एक्सप्रेस-वे के बनने से यहां के लोगों का जीवन स्तर और ऊंचा उठेगा। खरीफ की फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने से किसानों की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानों की हमेशा ही अनेदेखी की है। यूनिवर्सिटी की मांग पर उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद यूनिवर्सिटी की सौगात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए शिक्षकों की भर्ती में इस क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। ड्राइविंग लाइसेंस के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर विशेष छूट का प्रयास किया जाएगा। वहीं इस क्षेत्र में एक ड्राइविंग स्कूल का भी जल्द निर्माण करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने शिवधाम योजना के अंतर्गत सभी श्मशान घाटों की चारदीवारी, शेड व रास्तों को पक्का किए जाने का भरोसा दिलाया। जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे जल्द ही उज्जवला योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति को डीएफएससी विभाग के माध्यम से गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि आठ करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केन्द्र भवन का निर्माण, फिरोजपुर-झिरका में सात करोड़ रुपये की लागत से नया सीएचसी भवन और लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनवाई जाएंगी। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री ने इकबाल सरपंच के घर जलपान के दौरान फिरोजपुर गोशाला को 10 लाख रुपये व मरोड़ा गोशाला को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर में पौधरोपण किया और शिव मार्गदर्शन द्वार व गैलरी का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर पुन्हाना के विधायक रहीश खान, स्वामी धर्म देव, गो-सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, आलम उर्फ मुडल, हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब, कुंवर संजय सिंह, ताहिर बेगम, जाहिद चेयरमैन, फखरुदीन एडवोकेट, खुर्शीद राजाका, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक रामरत्तन होडल, भाजपा जिलाध्यक्ष नूंह सुरेंद्र प्रताप आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष पलवल जवाहर सिंह सरौत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि बाजरे का समर्थन मूल्य 1950 रुपये किया गया है। खरीफ की फसलों में लागत पर 96 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। मेवात में बीजेपी का कोई भी विधायक न होने पर भी मेवात क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाए गए हैं।
507 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवात में करीब 507 करोड़ रुपये की घोषणाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, वहीं करीब 1000 करोड़ रुपये की नई योजनाओं की घोषणा भी की। सबसे बड़ी करीब 700 करोड़ रुपये की मेवात कैनाल फीडर नहर की घोषणा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मेवात में करीब 1185 करोड़ के कार्य पूरे कर दिए हैं, जबकि 1112 करोड़ पाइप लाइन में है। 507 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास में लगभग 263 करोड़ रुपये की लागत से फिरोजपुर झिरका व नगीना खंड के 80 गांवों के लिए रेनीवेल आधारित पेयजल संवर्धन योजना के निर्माण कार्य, गांव आकेड़ा में 45 करोड़ 43 लाख 81 हजार रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय यूनानी महाविद्यालय एवं अस्पताल भवन का शिलान्यास किया। 150 करोड़ रुपये की लागत से बने एसएचकेएम राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नल्हड़ और नूंह खंड के आसपास के 17 गांवों को नहरी जलापूर्ति उपलब्ध करवाने के निर्माण कार्य, 2 करोड़ रुपये की लागत से बने सलाहेड़ी नूह में जिला पंचायत संसाधन केंद्र का उद्घाटन, 8 करोड़ 36 लाख 71 हजार से बनने वाले तावडू-भोगीपुर रोड से सिलखो वाया कंगरका-मदरका तक नई सड़क, पिनगवां में 2 करोड़ 22 लाख 12 हजार, फिरोजपुर झिरका में 2 करोड़ 33 लाख 96 हजार रुपये व नूंह में 2 करोड़ 21 लाख 2 हजार रुपये की लागत से बनने वाले बाल भवन की इमारतों का शिलान्यास किया। वहीं 11 करोड़ 57 लाख 7 हजार रुपये से तावडू, नूंह, नगीना, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना माढी, खानपुर घाटी के एमएम स्कूल में 660-660 वर्गफुट के 56 क्वाटरों व माढी और खानपुर घाटी के एमएम स्कूल में 1220-1220 वर्गफुट के दो क्वार्टरों का शिलान्यास किया। पुन्हाना में 1 करोड़ 92 लाख 41 हजार रुपये, पिनगवां में 1 करोड़ 98 लाख 72 हजार रुपये, नगीना में 1 करोड़ 92 लाख 41 हजार रुपये, इंद्री में 2 करोड़ 2 लाख 52 हजार रुपये व नूंह में 1 करोड़ 92 लाख 41 हजार रुपये से बनने वाले खंड कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं गांव उजीना में 1 करोड़ 65 लाख 86 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 33 केवी सबस्टेशन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी लोगों में नाउम्मीदी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल कि रोज पूर्विका की विकास रैली से लोगों को काफी उम्मीद थी। भले ही मुख्यमंत्री ने मेवात में हजारों करोड़ रुपये की घोषणा, शिलान्यास और उद्घाटन किया हो, लेकिन यूनिवर्सिटी, रेल लाइन और हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के नवीकरण की मांग के बाद भी मायूसी ही हाथ लगी है। मुख्यमंत्री ने इन कार्यों की मंजूरी के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा की है।
कैनाल के नाम पर मेवातियों से धोखा : जाकिर हुसैन
इनेलो विधायक ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फिरोजपुर झिरका दौरे पर एसवाईएल जो हरियाणा के साथ-साथ मेवात की भी जीवन रेखा है, उसका नाम तक नहीं लिया। मेवात फीडर कैनाल के बारे में यह कहना कि पहले चरण में सिर्फ 100 क्यूसिक क्षमता की ही बनेगी इससे मेवात वासियों में भारी रोष व निराशा है। मुख्यमंत्री के दौरे से लोग इस उम्मीद में थे कि 700 क्यूसिक ना सही लेकिन 300 क्यूसिक स्वच्छ पानी मिलेगा, क्योंकि अभी तो यमुना में 600 क्यूसिक पानी की बजाए मेवात, सोहना व पलवल जिले की तहसील हथीन क्षेत्र दिल्ली व फरीदाबाद की फैक्ट्रियों व सीवरेज से निकलने वाले जहरीले पानी को ले रहे हैं।