फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बारदाना को लेकर चलीं गोलियां, 2 आढ़ती घायल

बारदाना को लेकर चलीं गोलियां, 2 आढ़ती घायल

Mon, 16 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बारदाना को लेकर चलीं गोलियां, 2 आढ़ती घायल
बारदाना विवाद में चलीं गोलियां, 2 आढ़ती घायल
विज्ञापन

हसनपुर।
अनाज मंडी में गेहूं भरने के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा भेजे गए बारदाने को लेकर हुए विवाद में सोमवार दोपहर करीब सौ गोलियां चल गईं। गोलीबारी से मंडी में आढ़तियों, किसानों व मजदूरों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से दो आढ़ती घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज, डीएसपी मौजीराम व सुरेश कुमार और बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आढ़ती व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार देर शाम एफसीआई ने हसनपुर अनाज मंडी में बारदाना भिजवाया था। इस बारदाने को मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान, आढती कर्ण सिंह ने अपनी आढ़त पर उतरवा लिया। इसके बाद आढ़तियों में रोष उत्पन्न हो गया। इस बात को लेकर रविवार देर रात तक झगड़ा होता रहा। सोमवार सुबह भी बारदाने को लेकर आढ़तियों में झगड़ा शुरू हो गया। इसे लेकर दो बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। आरोप है कि सोमवार को आढ़ती करण और उसके बेटे दीपक व राहुल मंडी में बंदूक लेकर आए। उनके साथ और भी कई बदमाश थे। उन्होंने मंडी में घुसते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे वहां भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कई गोलियां चलाई गईं। आरोपी हवा में गोलियां चलाते रहे और वहां मौजूद हसनपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में थाना प्रभारी ने जिला पुलिस अधीक्षक को गोलियां चलने की सूचना दी, तब जिला पुलिस अधीक्षक, डीएसपी सहित सभी जिले के थाना प्रभारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भारी पुलिस को आते देख आरोपी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

आढ़ती कृष्ण व अशोक घायल
बताया गया कि जिस समय बारदाना को लेकर विवाद चल रहा था, उस वक्त पंचायत हो रही थी। पंचायत में मामला न सुलझने के बाद माहोली निवासी अर्जुन नामक आढ़ती भोले बाबा ट्रेडिंग कंपनी पर बैठ गया। वहां आढ़ती गोपाल, अर्जुन, राजेश व अन्य आढ़ती भी बैठे थे। तभी आढ़ती करण सिंह उसके बेटे दीपक व राहुल अपने साथियों के साथ वहां आ गए व गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें कृष्ण व अशोक को गाली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा कि कौन-कौन गोलियां चलाने में शामिल थे। सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गोलियों के खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed