फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11250 youth will get employment with an investment of Rs 1600 crore

1600 करोड़ रुपये के निवेश से 11250 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Wed, 30 Mar 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
11250 youth will get employment with an investment of Rs 1600 crore
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण आवंटन पत्र सौंपते हुए। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। शहर में चार बड़ी कंपनियों ने निवेश के लिए करीब 30 एकड़ जमीन खरीदी है। चारों में से एक कंपनी दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी), इंटीग्रेटेड टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप और तीन कंपनियां ग्र्रेनो में इकाई स्थापित करेंगी। इन कंपनियों से करीब 1600 करोड़ रुपये का निवेश होगा और करीब 11,250 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अनुसार, इन सभी ने एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना है। इससे प्राधिकरण को 90 दिनों में बतौर जमीन की लागत के रूप में करीब 160 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। एलनटेक इंडिया, एडवर्ब टेक्नोलॉजी, गुरु अमरदास इंटरनेशनल व टेरॉन माइक्रो सिस्टम ने जमीन खरीदी है। सोमवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में सीईओ नरेंद्र भूषण और एसीईओ दीपचंद्र व अमनदीप डुली ने प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार सिंह व डीजीएम उद्योग सीके त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में चारों के कंपनियों के प्रतिनिधियों को आवंटन पत्र सौंप दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरु अमरदास इंटरनेशनल के निदेशक रौनक आनंद ने ग्रेनो प्राधिकरण और डीएमआईसी आईआईटीजीएनएल की भू आवंटन की प्रक्रिया सराहना करते हुए कहा कि जमीन आवंटन की पारदर्शिता व तेजी से कार्रवाई बहुत कम जगह देखने को मिलती है। इस दौरान डीएमआईसी आईआईटीजीएनएल के कंपनी सेक्रेटरी पतंजलि नारायण दीक्षित व ग्रेनो की मैनेजर उद्योग सीमा मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोबोट बनाने वाली प्रमुख कंपनी भी शामिल
मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली कोरियन कंपनी एलेनटेक इंडिया ने इकोटेक वन एक्सटेंशन वन में 20,235 वर्ग मीटर के दो प्लॉट खरीदे हैं। इस जमीन की कुल कीमत करीब 72 करोड़ रुपये है। कंपनी करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश और 8000 युवाओं को रोजगार देगी। कंपनी चरणबद्ध तरीके से इकाई लगाएगी और चार साल में इसे पूरा करेगी। वहीं, विश्व में रोबोट बनाने वाली प्रमुख कंपनी एडवर्ब टेक्नोलॉजी ने इकोटेक-10 में 13 एकड़ जमीन खरीदी है। इसकी लागत करीब 38 करोड़ रुपये है। कंपनी चार साल में 500 करोड़ रुपये का निवेश कर इकाई शुरू कर देगी। इससे करीब 2000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली टेरॉन माइक्रो सिस्टम ने ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन में 16 करोड़ रुपये में दो एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी इसमें 23 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 150 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
वहीं, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में 4.65 एकड़ का प्लॉट खरीदने वाली गुरु अमरदास इंटरनेशनल कंपनी करीब 1100 युवाओं को रोजगार देगी। कंपनी ने करीब 32 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी है और लगभग 40 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यह कंपनी पावर कार्ड, वायर हायरनेस, ट्रांसफार्मर आदि उत्पाद बनाएगी। करीब दो साल में इकाई में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है।

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की कोशिश : नरेंद्र भूषण
सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि ग्रेनो और आईआईटीजीएनएल में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर कोशिश जारी रहेगी। आवेदन के एक माह के भीतर उद्यमियों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही, ताकि समय से इकाई लगाई जा सके। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, आठ नए औद्योगिक सेक्टर बसाने की दिशा में भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रेनो औद्योगिक निवेश का बहुत बड़ा हब बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed