फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आचार संहिता लगने के कारण और बढ़ा नूंह में कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल इंतजार

आचार संहिता लगने के कारण और बढ़ा नूंह में कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल इंतजार

Wed, 13 Mar 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगने के कारण और बढ़ा नूंह में कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल इंतजार
कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल का इंतजार और बढ़ा
विज्ञापन

नूंह। लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है, तमाम पार्टियां अब चुनावी मोड में आ चुकी हैं। लोगों के हितों के लिए लाई गई कई योजनाएं जो अबतक अधर में हैं उनपर अब नई सरकार बनने के बाद मई में ही अमल किया जाएगा। अब इसे प्रशासन की अनदेखी कहें या प्रदेश सरकार की सुस्ती, कारण जो भी हो आचार संहिता लगने के कारण अब कामकाजी महिलाओं को नूंह में हॉस्टल के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। पिछले एक महीने से तैयार इस हॉस्टल का प्रशासन व भाजपा सरकार उद्घाटन नहीं कर पाई। महिलाओं ने इस मामले में प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। नूंह के शाहपुर नगली रोड पर हॉस्टल लगभग सवा दो करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। यहां कामकाजी महिलाओं को सस्ती दर पर रहना-खाना व सुरक्षा मिलेगी।
नूंह को जिला बने 13 वर्ष हो गए हैं। लेकिन यहां कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए कोई ऐसा सुरक्षित व एकल स्थान नहीं था। जो महिलाएं यहां नौकरी कर रही हैं या फिर कामकाजी महिला के दायरे में आती हैं, वो कोई व्यवस्था न होने के कारण मजबूरन किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। इसमें सबसे अधिक दिक्कत अध्यापक महिलाओं को आ रही है, जो दूसरे जिलों की हैं और रोजाना आना-जाना न करने के कारण उन्हें किसी के घर में किराये पर रहना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले कई सालों से चली आ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए साढ़े चार साल पहले इस हॉस्टल की नींव रखी गई थी। लेकिन काम काफी धीमा होने के कारण यह दो-तीन दिन पहले बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से रहेगा लैस
हॉस्टल में 37 महिलाओं के रहने की व्यवस्था है। इसके अलावा यहां मेस, छोटे बच्चों को रखने के लिए अलग से जगह बनाया गया है ताकि महिलाएं कामकाज पर जाएं तो उनके बच्चों को यहां रखा जा सके। कॉमन व वार्डन रूम के अलावा डायनिंग हॉल व किचन की व्यवस्था है। यहां महिलाओं के किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए यहां सीसीटीवी कैमरे के अलावा गार्ड की व्यवस्था होगी। आबादी के बीच बने इस हॉस्टल में दीवारें भी काफी ऊंची की गई हैं। यहां महिलाओं से रहने, खाने के लिए बहुत कम राशि ली जाएगी। यह नो प्रॉफिट नो लॉस पर चलेगा। फिलहाल इसे रेडक्रास, एमडीएम या फिर अन्य कोई एजेंसी चलाएगी यह जल्द ही निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed