{"_id":"5c0ea186bdec22419f5c2a59","slug":"111544462726-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑवर लोड हाईवा डंफर चालक ने पुलिस कर्मी को मारने की कोशिस की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑवर लोड हाईवा डंफर चालक ने पुलिस कर्मी को मारने की कोशिस की
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
वाहन जांच रही पुलिस टीम पर हाईवा चढ़ाने की कोशिश
पुन्हाना। खंड के जुरहेडा मोड़ पर गांव दल्लाबास के पास वाहनों की जांच कर रही पुलिस टीम पर ओवरलोड हाईवा चालक ने हाईवा चढ़ाने की कोशिश की। इसमें एक पुलिसकर्मी को चोट भी लगी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस टीम ने जुरहेड़ा रोड पर नाका लगाया हुआ था। एक हाईवा नंबर एचआर 55 एई-8034 जिसमें भारी मात्रा में पत्थर भरे हुऐ थे। वह जुरहेडा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा था। रुकने का इशारा करने पर चालक ने रफ्तार और तेज कर दी और पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से कुचलने का प्रयास किया। हाईवा का पीछा करने पर चालक कुछ दूर जाने के बाद हाईवा छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया है तथा चालक सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।