{"_id":"5c01e401bdec2241c9370699","slug":"111543627777-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव: नियमों का पाठ पढ़ाकर खुद तोड़े नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव: नियमों का पाठ पढ़ाकर खुद तोड़े नियम
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला लाइव
---------------
हेडिंग: नियमों का पाठ पढ़ाकर खुद तोड़े यातायात नियम
सबहेड: यातायात माह के समापन कार्यक्रम के बाद ट्रैफिक पुलिस कसौटी पर फेल नजर आई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। यातायात माह के समापन के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-14ए स्थित एसएसपी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर पूरे महीने की रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत की गई। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने यातायात नियमों को लेकर लंबा-चौड़ा भाषण दिया, लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही नियमों की दुहाई देने वाली पुलिस मोटर वाहन अधिनियम की कसौटी पर फेल नजर आई। ऐसी ही कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं। पेश है रिपोर्ट...
-------
सीओ साहब अपनी कही बात ही भूले
ट्रैफिक पुलिस के क्षेत्रीय अधिकारी (सीओ ट्रैफिक) राजीव कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। सीओ बार-बार पुलिसकर्मियों को हिदायत देते रहे हैं कि यातायात नियमों की कसौटी पर पहले हम खुद ही खरा उतरें, लेकिन साहब अपनी ही कही बात भूल गए। नियम तोड़ने में सबसे आगे सीओ की कार थी। उनके ड्राइवर और साथ में बैठे गनमैन ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी।
...तो हम क्यों रहें पीछे
ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल भी आखिर पीछे क्यों रहते। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कई पुलिसकर्मी यातायात नियमों को तोड़ते हुए अपने वाहनों से रवाना हुए। कोई बिना हेलमेट लगाए दुपहिया चलाता दिखाई दिया तो कोई बिना सीट बेल्ट लगाए अपनी निजी कार में बैठकर बेखौफ निकल गया। जबकि एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
---
95,166 वाहनों के चालान काटे
सीओ ट्रैफिक राजीव कुमार ने बताया कि यातायात माह के दौरान 95,166 वाहनों के चालान काटे गए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर करीब 1.95 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया। 80 स्कूल-कॉलेजों में 1598 अभिभावकों और 77 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसके अलावा 4 हजार से ज्यादा ऑटो, बस, ई-रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया।
ऑनलाइन चालान का भुगतान जल्द
टीएसआई अविनाश सैनी ने बताया कि फिलहाल ई-चालान कटने पर दूरदराज के लोगों को भुगतान में बड़ी दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए ई-चालान पेमेंट गेटवे की शुरुआत 10 दिसंबर से हो सकती है। इसके बाद चालान का भुगतान करने के लिए धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी।
-----
ट्रैफिक के लिहाज से नोएडा ओवरलोड सिटी बनती जा रही है। हम तकनीकी का प्रयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। यातायात माह के दौरान अपनी जागरूकता के साथ सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की गई है।
- राजीव कुमार, सीओ ट्रैफिक