{"_id":"5b9fed96867a55013a6c4b2a","slug":"111537207702-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण की संपतियों की सेवाओं के लिए होगी ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण की संपतियों की सेवाओं के लिए होगी ऑनलाइन बुकिंग
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्तियों की बुकिंग होगी ऑनलाइन
अर्नेस्ट एंड यंग के प्रस्तावों पर अमल की तैयारी शुरू, फीस भी भर सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की जितनी संपत्तियों की बुकिंग पहले ऑफलाइन होती थी, वह अब ऑनलाइन करने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव अर्नेस्ट एंड यंग ने दिया है। इस प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने की तैयारी है। अर्नेस्ट एंड यंग ने कई अन्य प्रस्ताव भी दिए हैं।
कुछ माह पहले कंपनी को सर्वे करने के लिए कहा गया था। इसमें प्राधिकरण की सभी सेवाओं के बारे में सर्वे के बाद रिपोर्ट देने की बात कही गई थी। दरअसल, प्राधिकरण की ओर से स्टेडियम, खेलों के मैदान, रामलीला आदि के मंचन के लिए स्थान, किसी तरह की सभा के लिए स्थान सहित अन्य सभी सुविधाओं के लिए पहले कार्यालय में आकर आवेदन देना होता था। उसके बाद प्राधिकरण की ओर से बुकिंग होती थी। जो भी बुकिंग कराता था, उसे एक तय फीस देनी होती थी। यह सब कुछ ऑफलाइन यानी मैनुअल तरीके से किया जाता था। अब सब कुछ ऑनलाइन होने वाला है। यानी बुकिंग के अलावा फीस आदि भी ऑनलाइन भरी जाएगी।
पूरी तरह ऑनलाइन की ओर कदम
प्राधिकरण अपनी सभी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में काम कर रहा है। यहां संस्थागत विभाग की सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। 24 सितंबर से कमर्शियल और रेजिडेंसियल सेवाओं के लिए भी सुविधा ऑनलाइन होगी। सीईओ आलोक टंडन ने इस बाबत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यहां प्रॉपर्टी का विवरण देखा जा सकेगा। साथ ही आवंटी के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। यही नहीं, संपत्तियों से जुड़ी बकाया राशि का भी विवरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
लेखा विभाग की ट्रेनिंग
प्राधिकरण के लेखा विभाग को पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड किया जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण में सोमवार से ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। यह ट्रेनिंग रोज होगी। सोमवार को लेखा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से सॉफ्टवेयर के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान सीईओ आलोक टंडन भी मौजूद रहे।