फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रीवैंस की बेठक में 8

स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रीवैंस की बेठक में 8

Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रीवैंस की बेठक में 8
14 में से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 8 के लिए बनाई कमेटी
विज्ञापन

-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री की अध्यक्षता में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समीति कीमासिक बैठक शुक्रवार को नूंह के लघु सचिवालय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) बनवारी लाल की अध्याता में हुई। जिसमें कुल 14 शिकायतें रखी गई। इनमें से छह परिवादों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि 8 शिकायतों की अधिकारी और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए। जंाच रिपोर्ट अगली बैठक में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री एवं ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष बनवारी लाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अगली बैठक में पेश करें। अताउर रहमान निवासी लहरवाड़ी के मामले में उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 14 अगस्त को पोलीग्राफी स्टेट की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। वसीम खान की शिकायत थी कि नई की बड़ी जुम्मा मस्जिद से पीडब्ल्यूडी की सड़क नहेदा वाली तक निर्माण कार्य में सरपंच ने घटिया व खराब टाइल लगाकर निर्माण कराया है। इस बारे में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि जुम्मा मस्जिद से सद्दाम के घर तक इंटरलॉकिंग रास्ते के कार्यो में प्रयुक्त टाइलों की स्ट्रेंथ पर इस कार्य पर रिकवरी बनती है, जिसके बारे में हरियाणा सरकार पंचायत राज एक्ट 1994 के कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने कहा कि इस मामले में कमेटी बनाकर दोबारा जांच की जाए। जगत पुत्र धनीराम, सतबीर, श्याम सुदंर निवासी गांव गांगोली के सरपंच महेन्द्रपाल के खिलाफ की शिकायत के संबंध में मंत्री ने कमेटी बनाकर दोबारा जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य है कि जो भी शिकायत एजेंडे में शामिल की गई है, उनका मौके पर निस्तारण होना चाहिए। कोई भी शिकायत लंबित न रहें और शिकायतकर्ता को प्राथमिकता के आधार पर न्याय मिले। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो शिकायत संबंधी जांच सौंपी जाए उसकी पूर्ण रुप से निष्पक्ष जांच करें और स्वयं मौके पर जा कर उसे चैक करें और शिकायतों के निपटारा लंबित न करके प्राथिमकता के आधार पर करें। इस मौके पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, फिरोजपुर-झिरका के विधायक नसीम अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, खादी बोर्ड के सदस्य कुंवर संजय, चेयरमैन जाहिद हुसैन, राम अवतार सिंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शनऱ्- 1 से 2 तक जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) बनवारी लाल एंव बेठक में मौजूद अधिकारी एंव शिकायकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed