{"_id":"5abe73114f1c1bc0618b498e","slug":"111522430737-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार से निकली चिंगारी, कई एकड़ फसल स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार से निकली चिंगारी, कई एकड़ फसल स्वाहा
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
तार टूटकर खेतों में गिरे, कई एकड़ फसल स्वाहा
होडल। गांव हसनपुर, बेढ़ा पट्टी और डाडका में शुक्रवार को तेज हवाओं के कारण बिजली की तार टूटकर खेतों में गिरने से तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग से तीन किसानों की फसल नष्ट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया ।
उपमंडल के हसनपुर में बृज चौरासी कोस परिक्रमा में स्थित श्मशान घाट के पास एक किसान के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार शुक्रवार को टूटकर नीचे गिर पड़ी। तार से निकली चिंगारी से खेत में लगी गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। आग से एक एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल गई। गांव बेढ़ा पट्टी में किसान धर्मबीर के गेंहू के खेत में भी बिजली के तारों की वजह से आग लग गई । उसने संवाददाता को बताया कि बिजली विभाग को पूर्व में कई बार लिखित व मौखिक रूप से तारों की खस्ता हालत के बारे में शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । वहीं गांव डाड़का में भी आग लगने से एक किसान की एक एकड़ फसल नष्ट हो गई।