फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1100 seats will be increased in IP campus schools from the new session.

Noida News: आईपी के कैंपस स्कूलों में नए सत्र से 1100 सीट बढ़ाई जाएंगी

Sun, 21 Jan 2024 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
1100 seats will be increased in IP campus schools from the new session.
-वर्तमान में हैं करीब 3300 सीटें, जिन्हें बढ़ाकर लगभग 4400 करने की है तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी अपने नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में करीब 1,100 सीटों का इजाफा कैंपस स्कूलों में करने जा रही है। यह सीटें यूनिवर्सिटी के कैंपस स्कूलों में चलने वाले विभिन्न पाठ्यक्रम में बढ़ाई जाएंगी। अभी करीब 3,300 सीटें हैं, जिसे बढ़ाकर लगभग 4,400 करने की तैयारी है। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से सीट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। दाखिले में प्रथम प्राथमिकता छात्र कैंपस स्कूल को ही देते हैं। ऐसे में कैंपस स्कूलों में सीट बढ़ोतरी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे कि अधिक से अधिक छात्रों को यहां दाखिला मिल सकेगा।

यूनिवर्सिटी सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक कंप्यूटर साइंस की 90 सीटें हैं, जिसे बढ़ाकर 180 किया जा रहा है। इसी प्रकार बीटेक आईटी की 70 सीटों को बढ़ाकर 120 किया जा रहा है। इसी प्रकार बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन की 70 सीटों को बढ़ाकर 120 किया जा रहा है। इसी तरह एमसीए साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की 70 सीटों को बढ़ाकर 120 किया जा रहा है। इस स्कूल में दो नए कोर्सेज- बीटेक (सीएसई) आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और बीटेक (सीएसई) डाटा साइंस शुरू किए जा रहे हैं। इन दोनों कोर्सेज की 60-60 सीटें होंगी।
विज्ञापन

---------------

स्कूल ऑफ कैमिकल टेक्नोलॉजी में बढ़ाई गई सीट

स्कूल ऑफ कैमिकल टेक्नोलॉजी के बीटेक कैमिकल इंजीनियरिंग में 70 सीटों को बढ़ाकर 120 किए जाने की तैयारी है। इसी तरह बीटेक बायो टेक्नोलॉजी की 40 अधिक सीटों को 60 किये जाने की तैयारी है। इसी स्कूल में बीएससी एन्वायरमेंट साइंस नए कोर्स के तौर पर लाया जा रहा है। इसमें 60 सीटें होंगी। इस स्कूल के एमएससी एन्वायरमेंट मैनेजमेंट की 20 सीटों को बढ़ाकर 60 किया जा रहा है। चार साल के बीएससी( एन्वायरमेंट मैनेजमेंट) की शुरुआत भी 60 सीटों से होगी। सूत्रों के अनुसार पांच साल के डूअल डिग्री कोर्स के तहत बीएससी-एमएससी फिजिक्स, बीएससी-एमएससी कैमिस्ट्री और बीएससी-एमएससी मैथ में 60-60-60 सीटें होंगी। विश्वविद्यालय नए कोर्स के तौर बर चार साल का बीए बीएड, बीकॉम बीएड और बीएससी बीएड कोर्सेज ला रही है। इन तीनों में 50-50-50 सीटों होंगी। विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी की 80 सीटों को बढ़ाकर 120 किया जा रहा है। इसके अलावा बीबीए और बीकॉम को भी 60-60 सीटों के साथ कैम्पस स्कूल में शुरु करने की तैयारी है। यहां के मैनेजमेंट स्कूल में एमबीए एनालिटिकल की 30 सीटों को बढ़ाकर 60 किया जा रहा है। नए कोर्सेज के तौर पर एमटेक फूड टेक्नोलॉजी 30 सीटों और बीए मास मीडिया 60 सीटों के साथ शुरु किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------


बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी शुरू करने की तैयारी

यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा ने बताया कि इस दौरान यूनिवर्सिटी से संबद्ध इंस्टीट्यूट की सीटों में कई बार इजाफा हुआ है। सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन फार्मास्युटिकल साइंस में भी डी-फार्मा 60 सीटों के साथ, बी-फार्मा 100 सीटों के साथ, एम-फार्मा 60 सीटों के साथ और बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी 50 सीटों के साथ शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed