फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   110 boxes of liquor brought for consumption in elections, three arrested

चुनाव में खपाने के लिए लाए 110 पेटी शराब, तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
110 boxes of liquor brought for consumption in elections, three arrested
शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट में एक्सयूवी-500 और स्विफ्ट कार से शराब की 110 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने तीन शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान दिल्ली के दल्लुपुरा निवासी मनीष कुमार, नोएडा के सलारपुर निवासी मोहित भाटी और फरीदाबाद निवासी करनजीत के रूप में हुई है। आरोपी विधानसभा चुनाव में यूरिया का घोल मिलाकर शराब मतदाताओं को परोसने के लिए लेकर आए थे।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी इलामारन जी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस शराब तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में बिसरख कोतवाली पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक्सयूवी-500 और स्विफ्ट कार से शराब तस्करी करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 110 पेटी (1100 लीटर अंग्रेजी व देशी) हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है। आरोपी शराब की तीव्रता और मात्रा बढ़ाने के लिए यूरिया के घोल की मिलावट करते थे। आरोपी हरियाणा से शराब लाकर एक स्थान पर एकत्रित करते और फिर किसी प्रत्याशी या समर्थक से सौदा कर शराब मतदाताओं तक पहुंचाई जाती थी।
विज्ञापन

कार से 24 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क थाना पुलिस ने सेक्टर-150 के पास से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की कार से 24 पेटी शराब बरामद की है। तस्करों की पहचान सोनीपत निवासी प्रवेश, दीपक व सचिन के रूप में हुई है। आरोपी यूपी विधानसभा चुनाव में बढ़ती मांग को देख शराब लेकर आ रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लाख रुपये की शराब पकड़ी, चार बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए हरियाणा समेत अन्य कई प्रदेशों से शराब को लेकर आ रहे तीन अलग-अलग गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से आठ लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-39 पुलिस ने शराब तस्कर धर्मेंद्र को सदरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हरियाणा मार्का 70 पेटी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपये है। धर्मेंद्र पर 15 से अधिक केस दर्ज हैं। वहीं, सेक्टर-58 पुलिस ने शनिवार को गाजियाबाद निवासी शराब तस्कर नेमचंद्र और दिल्ली निवासी अमित को सेक्टर-62 से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 10 पेटी शराब बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। वहीं, सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित हिटलर पार्क के पास से पवन कुमार को गिरफ्तार कर करीब 50 हजार रुपये की शराब जब्त की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed