फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 seats reserved for woman

नूंह खंड की 11 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित

Tue, 14 Jul 2020 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
11 seats reserved for woman
नूंह। एसडीएम प्रदीप अहलावत की अध्यक्षता में 42 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद आरक्षण के लिए करने के लिए ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम और बीडीपीओ ने मंच पर लोगों के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ ड्रॉ निकाले। इस मौके पर एसडीएम ने बताया कि पंचायतों के ड्रॉ में 11 ग्राम पंचायतों को सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया हैं। इन पंचायतों में मुख्य रूप से आकेडा, अड़बर, अलावलपुर, बीवा, देवला नंगली, फिरोजपुर नमक, खेड़ला, मरोडा, नल्हड़, रायपुरी व टपकन शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं इसके अलावा अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 9 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई है। बड़कालीमुदीन, बझेडा, धांधूका, मेवली, मालब, रेहना, सलंबा, शाहपुर नंगली, संगेल को अनुसूचित जाति के लिए सरपंच पद के लिए आरक्षित किया गया है। नूंह खंड की शेष 22 पंचायतें अनारक्षित रहेंगी। इस दौरान मंच पर मौजूद एसडीएम प्रदीप अहलावत ने मौजूद लोगों के विभिन्न प्रश्नों के विस्तार से उत्तर दिए। लोगों के मन में कई तरह की शंका देखी गई। ड्रॉ कार्यक्रम के दौरान भावी पंच सरपंचों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं खंड कार्यालय के बाहर सुरक्षा की दृष्टि पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed