फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 injured in road accident

श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 11 लोग घायल

Sun, 09 Feb 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
11 injured in road accident
तावडू.। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर रविवार को गांव पढैनी और कलियाकी के करीब श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में बस में सवार 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें भिवाड़ी शहर सहित गुरुग्राम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक बताई गई है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रोहतक निवासी मिनी बस के चालक होशियार सिंह ने बताया कि वह रविवार को रोहतक शहर के रहने वाले करीब 10 श्रद्धालुओं को वृंदावन (मथुरा) शनि मंदिर के दर्शन के लिए लेकर जा रहा था। सुबह करीब 7 बजे जब वह कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव कलियाकी के करीब पहुंचा। उस वक्त वहां पर धुंध थी, जिसकी वजह से सड़क पर खड़े एक ट्रक (ट्रेलर) से मिनी बस टकरा गई। ट्रक में भरे टावर बस के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसे। बस चालक का आरोप है कि ट्रक चालक ने कोई इंडिकेटर नहीं दिया हुआ था, जिसकी वजह से सड़क पर खड़ा ट्रक धुंध के कारण दिखाई नहीं दिया और ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन

इस हादसे में श्रद्धालु अभिषेक (22), चारु (25), होशियार सिंह (48), सौरभ (20), कविता (35), हिमांशी (19), तनीषा (16), पुष्पा (55), हिमांशु (24), योगेश कुमार (28) व सीमा ( 55) निवासी रोहतक शहर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से उपचार के लिए नगर के ग्लोबल हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें हिमांशु व कविता की हालत काफी नाज़ुक बताई गई है, उन दोनों को चिकित्सकों ने गुरुग्राम रेफर किया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थ्ल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक व बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed