फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1084 buyers to get and register their flats in Noida opened

गुड न्यूज: नोएडा में अपने घर का सपना होगा पूरा, 1084 खरीदारों को मिलेंगे फ्लैट; रजिस्ट्री का रास्ता खुला

Wed, 24 Jan 2024 01:42 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 01:42 PM IST
सार

नोएडा प्राधिकरण में पांच बिल्डर ने पहली किस्त जमा कर दी है। वहीं दूसरी तरफ दो ने 60 दिन में धनराशि जमा करने के लिए कहा है। इस सहमति के बाद 1084 खरीदारों को फ्लैट मिलेंगे। 

विज्ञापन
1084 buyers to get and register their flats in Noida opened
फ्लैट्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिशों के लागू होने के बाद सात बिल्डरों ने प्राधिकरण को रुके प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए सहमति दी है। पांच बिल्डर ने पहली किस्त के रूप में 25 फीसदी धनराशि प्राधिकरण में जमा कर दी है, जबकि दो ने 60 दिन का समय अपनी लिखित सहमति देने के बाद मांगा है। इससे करीब 1084 खरीदारों को उनके फ्लैट मिलने और रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है।

विज्ञापन

मंगलवार को सीईओ लोकेश एम. की मौजूदगी में बिल्डर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहमति पत्र दिए। सीईओ का कहना है कि अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त व चेयरमैन नोएडा प्राधिकरण ने छह जनवरी को रुके हुए रीयल एस्टेट प्रोजेक्टों को लाभ देने के लिए बिल्डरों के साथ बैठक की थी। 

इसमें 21 दिसंबर 2023 के शासनादेश के मुताबिक, भूखंड की देय धनराशि का 25 प्रतिशत 60 दिन में और शेष 75 प्रतिशत धनराशि का भुगतान साधारण ब्याज के साथ किस्तों में किए जाने के बारे में बताया था। जीरो पीरियड का लाभ भी इस दौरान बिल्डरों को गणना कर बता दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण में जिन बिल्डरों ने सहमति देते हुए 25 फीसदी धनराशि जमा कर दी है। उनमें आईआईटीएल निम्बुस प्राइवेट लिमिटेड, कैपिटल इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, डिवाइन इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, एचआर ओरैकल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, एम्स आरजी एंजल प्रोमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

विज्ञापन

जिन प्रोजेक्टों के लिए सहमति दी गई है वहां अब फ्लैटों की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। वहीं, सनशाइन इंफ्रावेल प्राइवेट लिमिटेड और गुलशन होम्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने सहमति देते हुए 60 दिन में 25 फीसदी धनराशि जमा कराने के लिए कहा है। इसके बाद इन दोनों के भी फ्लैटों की रजिस्ट्री नोएडा प्राधिकरण शुरू करा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed