{"_id":"5c02c4edbdec2241ac3bc847","slug":"101543685357-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े सात करोड़ से बनाया जाएगा झिरका अस्पताल।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े सात करोड़ से बनाया जाएगा झिरका अस्पताल।
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सीएचसी के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
- लोगों को अब इलाज के लिए इधर-उधर नहीं पड़ेगा भटकना
- जिला स्वास्थ्य विभाग ने 7.5 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी के खाते में भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार ने फिरोजपुर झिरका सीएचसी के नए भवन के निर्माण के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। नई सीएचसी भवन निर्माण का काम अब जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। नए भवन के बन जाने से लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
जिला सिविल सर्जन डॉ राजीव बातिश ने बताया कि फिरोजपुर झिरका अस्पताल का भवन जर्जर होने के कारण पिछले एक साल से शहर अस्पताल नगरपालिका के भवन में चलाया जा रहा है। भवन की कमी के कारण लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही थी। नए भवन के लिए राशि मंजूर कराने को स्थानीय भाजपाई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर सरकार पर दबाव डाल रहे थे।
डॉ बातिश ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने और पुरानी को तोड़ने के लिए 7 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि मंजूर कर जिला स्वास्थ्य विभाग के खाते में भेजी है। उन्होंने बताया कि कि नए भवन का निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने के लिए विभाग की ओर से धन राशि जिला पीडब्ल्यूडी विभाग के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से संपर्क नए अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को जल्दी शुरू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
फोटो- इसी पुराने भवन को तोड़ किया जाएगा नए सीएचसी भवन का निर्माण।