{"_id":"5b71c5d042c79210ce787c4c","slug":"101534182864-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई बैंक में भीषण आग, लॉकर और नकदी महफूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई बैंक में भीषण आग, लॉकर और नकदी महफूज
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई बैंक में भीषण आग, बैंक लॉकर और नकदी सुरक्षित
सोहना। कस्बा सोहना स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रोजका मेव शाखा में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आग बुझाने में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिस पर तीन घंटे में काबू पाया जा सका। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों का दावा है कि बैंक में रखी नगदी और लॉकर सुरक्षित हैं। 15 दिनों के अंदर दोबारा से बैंक का काम सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। स्थानीय बैंक प्रशासन ने उच्च बैंक अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
सोहना कस्बे के बाईपास क्षेत्र के इस बैंक से आग की लपटें निकलती देख आसपास रहने वालों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। सोहना फायर ब्रिगेड को बुलवा गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने के लिए रास्ता नहीं मिलने पर बैंक की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसा गया। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी, बैंक सिस्टम सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। बैंक का लॉकर रूम नहीं खोला गया है। सूचना मिलने के बाद बैंक अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। बैंक अधिकारियों ने किसी तरह के महत्वपूर्ण दस्तावेज के जलने से इंकार किया है।
बैंक का काम रहा बाधित : एसबीआई रोजका मेव शाखा में आग लगने से बैंक कार्य प्रभावित रहा। उपभोक्ता बैंक में आग लगने से इधर-उधर घूमते रहे। लोगों को अपने पैसे की फिक्र होने लगी। बैंक प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि उनकी जमापूंजी सुरक्षित है। ग्राहकों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए एसबीआई प्रशासन ने एसबीआई सोहना शहर शाखा में रोजकामेव शाखा के कार्यों को निपटाने का निर्णय लिया है। अब वहां लोग बैंक से संबंधित काम निपटा सकेंगे। वहीं बैंक के क्षेत्रीय मैनेजर अशोक कुमार ने सोहना पहुंचकर बैंक भवन का मुआयना किया। आग लगने के बाद हालातों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
---
शक्ति शेखर, शाखा प्रबंधक, एसबीआई रोजका मेव : आग से लाखों का नुकसान हुआ है। बैंक के काम करने में करीब एक पखवाड़े का समय लगेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी कार्य सोहना एसबीआई शाखा में होंगे। स्टाफ वहां नियुक्त कर दिया है इसलिए उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी।