फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्कूली बच् च्चे घ् ज्ञूमने गए

स्कूली बच् च्चे घ् ज्ञूमने गए

Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्
च्चे घ्
ज्ञूमने गए
स्कूली छात्रों ने मनाली में जमकर की मौज-मस्ती
विज्ञापन

-फिरोजपुर नमक स्कूल की ओर से एडवेंचर कैंप का किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। नूंह खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर नमक के छात्र-छात्राओं ने मनाली में एडवेंचर कैंप का लुत्फ उठाया। स्कूल की प्रिंसिपल सुदेश राघव की अगुवाई में छात्र-छात्राएं गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए मनाली गए थे। वहां से लौटने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

एडवेंचर कैंप का लुत्फ लेने मनानी गए छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मनाली के आस-पास पहाड़ी स्टेशनों के दृश्यों का अनुभव शानदार रहा। हिमालय की गोद में घिरा हुआ मनाली हिमाचल प्रदेश में एक पहाड़ी शहर है। बर्फ से ढके हुए पहाड़ों और हरी घाटियों के सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह पहाड़ी शहर रात के समय बहुत ही शानदार लगता है। यहां का पहाड़ी स्टेशन का लुभावना परिदृश्य कई दर्शनीय स्थलों की जगहों का एक सुंदर मिश्रण है। कैंप के दौरान सभी छात्र व छात्राओं ने रिवर क्रासिंग, शूटिंग, फ्लाइंग फॉक्स, बर्मा बिज, तीरंदाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर नमक में छात्र व छात्राओं को वितरित किए गए। इस मौके पर मनबीर सिंह, असगर अली, निशा, सवीन, स्नेहलता, नीलम, खुर्शीद अहमद, उस्मान, पूनम, सुनैना, सुरजीत, अविनाश, सुभलता, हीरेंद्रनाथ, अरविंद, कमल, इरफान, मुबारिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो- एडवेंचर कैंप के बाद छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देते स्कूल प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed