फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100th convocation ceremony on 24th

Noida News: दिल्ली विश्वविद्यालय का 100 वां दीक्षांत समारोह 24 को

Thu, 22 Feb 2024 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
100th convocation ceremony on 24th
-कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

-1.38 लाख यूजी-पीजी विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी डिग्री

-भारतीय सांस्कृतिक परिधान में दिखेंगे विद्यार्थी और शिक्षक

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय शनिवार (24 फरवरी) को अपना 100 वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। इसमें भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में 2023 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले यूजी और पीजी के एक लाख, 38 हजार विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित मल्टीपर्पज हाल में होगा। ये समारोह कई मायने में खास होगा। डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि इस बार दीक्षांत परिधान में बदलाव किया गया है। विद्यार्थी भारतीय संस्कृति के अनुरूप अंगवस्त्र धारण करके दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस बार डिग्री में भी काफी बदलाव नजर आएंगे। इसमें 17 सिक्योरिटी फीचर को जोड़ा गया है।
----------------

अलग-अलग रंगों के स्टोल में नजर आएंगे विद्यार्थी

कुलपति ने बताया कि पीजी के विद्यार्थियों के लिए फिरोजी रंग का गोल्डन बॉर्डर वाला हैंडलूम फैब्रिक स्टोल होगा, जिसके दोनों किनारों की ओर विश्वविद्यालय का लोगो और शताब्दी लोगो बने होंगे। यूजी के विद्यार्थियों के लिए पीले रंग का गोल्डन बॉर्डर वाला हैंडलूम फैब्रिक स्टोल होगा जिसके दोनों किनारों की ओर विश्वविद्यालय का लोगो और शताब्दी लोगो बने होंगे। पीएचडी., डीएम और एमसीएच के विद्यार्थियों के लिए लाल रंग का गोल्डन बॉर्डर वाला हैंडलूम फैब्रिक स्टोल होगा जिसके दोनों किनारों की ओर विश्वविद्यालय का लोगो और शताब्दी लोगो बने होंगे। अधिकारियों के लिए बैंगनी रंग का स्टोल जबकि प्रिंसिपलों और विभागाध्यक्षों के लिए महरून रंग का स्टोल होगा।
विज्ञापन

-------------

डिग्री में होंगे 17 सिक्योरिटी फीचर

कुलपति ने बताया कि इस बार डिग्री में भी काफी बदलाव किए गए हैं। इस बार विद्यार्थियों की मां का नाम भी डिग्री पर छापा गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की रंगीन फोटो भी डिग्री पर छपी होगी। प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि डिग्री पर करेंसी नोटों की तरह 17 विभिन्न सिक्योरिटी फीचर होंगे जिस कारण उसकी नकल करना आसान नहीं रहेगा। समारोह में आने वाले प्रतिभागियों के साथ एक-एक परिजन को भी आने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

207 मेडल, पुरस्कार किए जाएंगे प्रदान

कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि इस बार दीक्षांत समारोह में 207 मेडल-पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे जिनमें 173 गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट होंगे और 34 पुरस्कार सर्टिफिकेट होंगे। इन मैडल-पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या 167 है जिनमें 110 महिला और 57 पुरुष विद्यार्थी शामिल हैं। करीब 650 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री मिलेगी। दीक्षांत के लिए कुल डिग्री धारकों की संख्या 138020 है जिनमें से 130697 यूजी और 7323 पीजी विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed