Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 entities failed to comply with GRAP rules; fined Rs 5.28 crore

Noida News: 100 ने नहीं माने ग्रैप के नियम, 5.28 करोड़ रुपये का जुर्माना

Fri, 27 Nov 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
100 entities failed to comply with GRAP rules; fined Rs 5.28 crore
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लागू ग्रैप के नियम तोड़ने पर 100 ममाले में कार्रवाई की गई है। ग्रैप लागू होने से लेकर अब तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक नियम तोड़ने पर कुल 5.28 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने वायु प्रदूषण के लिए हुए कामों की समीक्षा की। सीईओ ने अधिकारियों का कहा है कि चिह्नित हॉटस्पॉट पर नियमित सफाई, सड़कों की धुलाई और धूल नियंत्रण के अन्य उपाय प्रभावी ढंग से किए जाएं। एसीईओ प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को भी निरीक्षण कर इसकी निगरानी के लिए कहा गया है। अगले दो माह तक विशेष अभियान भी प्राधिकरण प्रदूषण कम करने के लिए चलाएगा।
ग्रेटर नोएडा में 11 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए
सीईओ ने बताया कि यूपीपीसीबी ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 11 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। इनमें गौड़ चौक अंडरपास, मकौड़ा गोलचक्कर, तिलपता गोलचक्कर, एसीई गोलचक्कर से 130 मीटर रोड, सीआरपीएफ कैंप से फेज-दो नोएडा रोड सहित अन्य स्थान शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सड़क की धूल, टूटी सड़कें और निर्माण कार्य प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। इन सभी स्थानों के लिए नोडल अधिकारी नामित कर नियमित निरीक्षण और कार्रवाई की रिपोर्ट देने के लिए सीईओ ने कहा है। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण के लिए 21 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

आरएमसी प्लांट पर सबसे अधिक जुर्माना
प्राधिकरण के मुताबिक निर्माण कार्यों से जुड़े 36 मामलों में 48.10 लाख, आरएमसी प्लांट के 48 मामलों में 4.65 करोड़, कूड़ा जलाने के तीन मामलों में 2.25 लाख और अन्य 13 मामलों में 12.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आंकड़ों को देखें तो सबसे अधिक कार्रवाई आरएमसी प्लांट संचालकों पर की गई है। सीईओ ने जुर्माने की वसूली सुनिश्चित करने और भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ आरसी जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed