{"_id":"5f84b46b8ebc3e5fab3982ac","slug":"100-cases-getting-daily-special-attention-of-chief-minister-on-district-noida-news-noi5421004179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज मिल रहे 100 केस, जिले पर मुख्यमंत्री की विशेष नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज मिल रहे 100 केस, जिले पर मुख्यमंत्री की विशेष नजर
विज्ञापन

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष नजर उन जिलों पर हैं, जहां रोज 100 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर भी उनकी सूची में शामिल है। जिले में डेढ़ महीने से रोज 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं, पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कई बिंदुओं पर कार्रवाई कर स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15000 पार कर गया है। विभाग के आंकड़ों में ही डेढ़ महीने से संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन 100 के पार आ रहा है। वहीं, बीते 25 दिन से मरीजों की संख्या 200 को पार करने लगी है। जिले में बढ़ते संक्रमण को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अफसरों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई कर के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। संक्रमण को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इन बिंदुओं पर होगा काम
- कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाए।
- संदिग्ध मरीज की जल्द से जल्द जांच हो।
- कोरोना पॉजिटिव को जल्द भर्ती कराया जाए।
- जांच की दर बढ़ाई जाएगी।
- अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ेगी।
- आवश्यक दवाओं की पूर्ति की जाएगी।
कोरोना से जिले में 60वीं मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 15000 पार
जनपद में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को संक्रमण से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 60 पहुंच गया है। वहीं, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15000 के पार हो गया है। राज्य सर्विलांस कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 121 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 147 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15,085 हो गया है और अब तक 13,446 लोग को महामारी को मात दे चुके हैं। जबकि, 1579 सक्रिय केस हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में 58 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना से दम तोड़ दिया। उन्हें कोरोना के साथ कई अन्य बीमारियां भी थीं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।