{"_id":"6677015bae5ae52f210a305d","slug":"10-year-old-innocent-died-in-road-accident-in-moradabad-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33808-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुरादाबाद के ध्यानार्थ\nमुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में 10 साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुरादाबाद के ध्यानार्थ मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में 10 साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में 10 साल के मासूम की मौत
-परिवार के पांच लोग घायल, ग्रेनो वेस्ट के सादुल्लापुर गांव से परिवार घूमने जा रहा था नैनीताल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में ग्रेनो वेस्ट के सादुल्लापुर गांव निवासी दस साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। परिवार नैनीताल घूमने जा रहा था। घायलों में से चार का दिल्ली के एम्स और एक का ग्रेनो वेस्ट के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
सादुल्लापुर गांव निवासी दीपक शर्मा बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी मीनाक्षी और जुड़वा बेटे आयांश और वीयांश के साथ नैनीताल घूमने कार से निकले थे। दीपक का साला अंकित और उसकी पत्नी अर्चिता भी साथ थे। देर रात करीब दो बजे मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के पास गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार जा घुसी। आशंका है कि कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 9 साल के मासूम आयांश को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक शर्मा निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। जबकि उनकी पत्नी दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं। दूसरे बेटे की हालात ज्यादा गंभीर है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।