फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 RMC plants did not get NOC, construction material seized

Noida News: एनसीआर का दूसरा प्रदूषित शहर रहा नोएडा

Mon, 03 Nov 2025 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
10 RMC plants did not get NOC, construction material seized
सेक्टर-62 और 116 सबसे ज्यादा प्रदूषित, दो दिन से नोएडा में वायु प्रदूषण रेड जोन में
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की हवा सांस लेने लायक नहीं बची है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से लोग बीमार हो रहे हैं। पिछले दो दिन से नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन में दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को 312 एक्यूआई के साथ नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसमें सबसे अधिक प्रदूषित सेक्टर-116 और सेक्टर 62 की हवा रही। यहां पर पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 और पीएम 10 की मात्रा बहुत अधिक रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक एक्यूआई रेड जोन में पहुंचने से सेक्टर-62 क्षेत्र में पीएम 2.5 का औसत 330 और पीएम 10 का औसत 241 पाया गया। वहीं, सेक्टर-116 में पीएम 2.5 का औसत 328 और पीएम 10 का औसत 224 दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदूषक गैसों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, अमोनिया और सल्फर डाइऑक्साइड के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई। ऐसे में हवा में सांस लेना लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है।
विज्ञापन


पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 माइक्रोस्कोपिक डस्ट पार्टिकल होते हैं। यह इतने सूक्ष्म है कि देखने के लिए माइक्रोस्कोप यानी सूक्ष्मदर्शी की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, इनके लिए हमारी शरीर में घुसना और नुकसान पहुंचाना बहुत आसान होता है। ये शरीर में घुसकर सबसे ज्यादा नुकसान फेफड़ों को पहुंचाते हैं। इनसे फेफड़े कमजोर होते जाते हैं और सांस से जुड़ी कई समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, दिल की बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जिले के सेक्टरों का एक्यूआई
सेक्टर-125 नोएडा - 298
सेक्टर-62 नोएडा - 330
सेक्टर-1 नोएडा - 305
सेक्टर-116 नोएडा - 328
नॉलेज पार्क 3 ग्रेटर नोएडा - 296
नॉलेज पार्क 5 ग्रेटर नोएडा - 315

---------
एनसीआर के शहरों का एक्यूआई

गाजियाबाद 340
नोएडा 312
दिल्ली 309
ग्रेटर नोएडा 300

गुड़गांव 235

फरीदाबाद 198
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed