फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 lakh fine on two agencies for negligence in cleanliness

Noida News: साफ-सफाई में लापरवाही पर दो एजेंसियों पर 10 लाख का जुर्माना

Sat, 08 Apr 2023 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
10 lakh fine on two agencies for negligence in cleanliness
साफ-सफाई में लापरवाही पर दो एजेंसियों पर 10 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

- नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने निरीक्षण के बाद की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वाली दो एजेंसियों पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में खामियां मिलने के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की। सीईओ ने अलग-अलग विभागों के साइटों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसीईओ, ओएसडी समेत प्राधिकरण का पूरा अमला मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान सेक्टर-93ए और 93बी के बीच फुटपाथ पर घास उगी मिली। वहीं सर्विस रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। यहां मेसर्स बीवीजी इंडिया पर सीईओ ने 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसी तरह से हॉजरी कॉम्पलेक्स के बाहर मेट्रो के नीचे 45 मीटर रोड के निरीक्षण के दौरान फुटपाथ के पीछे काफी मात्रा में पौधे उगे दिखे। यहां आंतरिक सड़कों पर भी कूड़ा पसरा और नालियों में भी गंदगी थी। इस वजह से मेसर्स वरदांत कंस्ट्रक्शन कंपनी पर सीईओ ने 5 लाख का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
सीईओ ने सेक्टर-76, 77, 78, 79 में कई स्थानों पर नर्सरी व कार वाशिंग सेंटर चलता पाया गया। इसे हटाने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-80 में सुपरटेक के आसपास अतिक्रमण हटाने को कहा। शहर में जहां-जहां भी वेंडर जोन स्थापित हैं और वेंडर जोन में जो भी विक्रेता बैठे हैं। उन सभी वेंडर्स का जोन नंबर और क्रमांक अंकित कर लेमिनेशन कराकर दुकान के बाहर लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन बेल्ट को बेहतर बनाने को कहा
सेक्टर-76 और 78 की तरफ कॉर्नर के खाली प्लॉट से झुग्गियों को हटाने के निर्देश दिए गए। प्लॉट कॉमर्शियल या ग्रीन बेल्ट है तो उसकी सफाई कर विकसित कराने को कहा। नोएडा क्षेत्र में बड़े पार्क और ग्रीन बेल्ट को विकसित करन के लिए टेंडर निकालने को कहा। सेक्टर-47 के पार्क की रंगाई पुिाई के साथ ग्रील, दीवार और पार्क के घास को ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed