फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10.50 Lakhs cheated from businessmen in the name of herbal liquid exports

हर्बल लिक्विड एक्सपोर्ट के नाम पर कारोबारी से 10.50 लाख ठगे

Tue, 09 Mar 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
10.50 Lakhs cheated from businessmen in the name of herbal liquid exports
ग्रेटर नोएडा। शहर के एक्सपोर्ट कारोबारी से साढ़े दस लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। विदेशी गिरोह ने कारोबारी से ईमेल के जरिये संपर्क किया। कारोबारी को भारत से हर्बल लिक्विड (दवा बनाने में काम आने वाला हर्बल तरल पदार्थ) खरीदकर विदेश में दोगुने से अधिक कीमत में बेचकर कमाई का झांसा देकर ठगी की गई। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीटा-2 थाना क्षेत्र के पाई-2 सेक्टर में रहने वाले संतोष कुमार एक्सपोर्टर इंडिया नाम के एक पोर्टल से जुड़े हैं। जनवरी में उन्हें एक ईमेल मिला था। जिसमें कहा गया एक विदेशी कंपनी को हर्बल लिक्विड की आवश्यकता है। उन्हें बताया गया कि लिक्विड भारत में 400 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलता है। जो एक विदेशी कंपनी 8500 डॉलर प्रति लीटर की दर से खरीदती है। आरोपी ने क्रेता कंपनी से संपर्क कराने की एवज में 15000 डॉलर या फिर उस कंपनी की स्थायी सदस्यता के नाम पर 15 लाख रुपये सिक्योरिटी मनी की मांग की।
विज्ञापन

दोगुना सेे अधिक मुनाफा देखकर संतोष कुमार ने 7.5 लाख रुपये अग्रिम जमा कर दिए। शेष रकम बाद में जमा करने की बात तय हुई। इसके बाद आरोपी पूरे 15 लाख की मांग करने लगा। फिर तीन लाख और देने पर मान गया। तीन लाख और देने के बाद आरोपी फिर से शेष रकम की मांग करने लगे। इस दौरान इसी तरह की ठगी का समाचार पढ़ने के बाद कारोबारी की ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीसीपी ग्रेटर नोएडा से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी ठग ने मास्क लगाकर की थी साकेत दिल्ली में मुलाकात
एक्सपोर्ट कारोबारी ने आरोपियों से लगातार फोन पर बात की थी। एक विदेशी ठग ने सैंपल चेक करने का झांसा देकर कारोबारी को दिल्ली के साकेत में मुलाकात की थी। हालांकि उस दौरान आरोपी ने कैप और मास्क लगा रखा था। आरोपी नेे बताया था कि वह पहले चीनी कंपनी से माल खरीदते थे लेकिन क्वालिटी में गिरावट आने पर उससे खरीदारी बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed