फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1 corona patient in tawdu

तावडू के वार्ड नंबर चार में मिला कोरोना पॉजिटिव युवक

Mon, 04 May 2020 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
1 corona patient in tawdu
नूंह/तावडू। शहर के वार्ड नंबर चार में एक युवक के सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम ने पॉजिटिव युवक की ट्रैवल हिस्ट्री की खोजबीन शुरू कर दी है। युवक को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ नूंह में भर्ती कराया गया है। उसके संपर्क में आए 9 लोगों को नमूने लेने के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल में भेजा गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक ट्रक पर खलासी है और 27 अप्रैल को दिल्ली के आजादपुर मंडी से फल लेकर तावडू मंडी लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके नमूने लेकर 1 मई को जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन

तावडू निवासी मदान ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने कोरोना पॉजिटिव युवक को अपनी गाड़ी पर खलासी के तौर पर रखा हुआ है, जो ड्राइवर के साथ आजादपुर मंडी दिल्ली से तावडू मंडी में फल लाने का कार्य करता है। सोमवार सुबह जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम व तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव युवक के वार्ड नंबर चार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचे और सैनिटाइजेशन कराया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ बिमलेश तिवारी ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दौरा किया। तावडू में ये पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। कोरोना के नोडल अधिकारी व तावडू पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि युवक के परिवार समेत इसके संपर्क में आए सभी 9 लोगों को नमूने लेने के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी को सील करने की भी सिफारिश की गई है। यहां पर सभी लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी दस्तावेज का दुरुपयोग कर महामारी फैलाने का आरोप
तावडू। सरकारी दस्तावेज का दुरुपयोग कर महामारी फैलाने के मामले को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू के चिकित्सा अधिकारी डा. देवेन्द्र कुमार सोलंकी की ओर से शहर थाना पुलिस को दो नामजदों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है। चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र कुमार सोलंकी द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंडी के प्रधान लाला उर्फ बाबूलाल ने एसडीएम तावडू के कार्यालय से तावडू उपमंडल में आवश्यक जरूरत के लिए पास नंबर 141 जोगिन्द्र की गाड़ी के नाम से जारी कराया हुआ है। लेकिन आरोपी जोगिंदर उपरोक्त पास का दुरुपयोग करते हुए इसी पास से अपनी गाड़ी को दिल्ली आजादपुर मंडी भेजता रहा और हेल्थ डिपार्टमेंट व प्रशासन से सच्चाई छिपाता रहा है। ऐसा कर आरोपियों ने महामारी के दौरान सच्चाई छुपाने व सरकारी दस्तावेज का दुरुपयोग किया है। इसके लिए इनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन बंद रहेगी तावडू सब्जी मंडी
तावडू। कोरोना पॉजिटिव युवक के सब्जी मंडी के आढ़तियों के साथ रहे संपर्क के चलते प्रशासन ने तावडू सब्जी मंडी को आगामी चार दिनों तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर मार्केट कमेटी के सचिव ने पत्राचार कर आढ़तियों व व्यापारियों को ये निर्देश दिए हैं। मार्केट कमेटी सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी तावडू द्वारा मंडी के सभी आढ़तियों व व्यापारियों को आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि उपमंडलाधीश (ना.) तावडू के निर्देशानुसार सब्जी मंडी आगामी चार दिनों तक बंद रहेगी। इसके चलते मंडी में सब्जी, फल के क्रय व विक्रय का कार्य पूर्णतया: बंद रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नूंह में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 पहुंची
नूंह। जिले के तावडू में कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 59 हो गई है। इनमें 53 लोगों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 है। 3758 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी पर लिया है। 1102 का निगरानी अवधि पूरा हो चुका है। अभी भी 2656 लोग सर्विलांस पर हैं। वहीं अभी 242 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा नूंह जिले में कोरोना के मामले में काफी हद तक कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed