{"_id":"656932473b4ed409d50c5326","slug":"noida-woman-sends-her-mother-to-jail-who-kidnapped-her-son-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : महिला ने बेटे को अगवा करने वाली अपनी मां को भिजवाया जेल, नानी पर नाती को एक लाख में बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : महिला ने बेटे को अगवा करने वाली अपनी मां को भिजवाया जेल, नानी पर नाती को एक लाख में बेचने का आरोप
Fri, 01 Dec 2023 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:39 AM IST
सार
आरोप है कि आरोपी नानी बबीता ने अपहरण के चार दिन बाद ही हापुड़ की महिला को एक लाख रुपये में बच्चा बेच दिया था। पुलिस ने दंपती की सूचना पर संभल से आरोपी बबीता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मासूम की तलाश में भटक रही शिवांगी ने अपहरण की आरोपी अपनी ही मां को पति इस्लाम की मदद से ढूंढ़कर जेल भिजवा दिया है। आरोप है कि आरोपी नानी बबीता ने अपहरण के चार दिन बाद ही हापुड़ की महिला को एक लाख रुपये में बच्चा बेच दिया था। पुलिस ने दंपती की सूचना पर संभल से आरोपी बबीता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अब बच्चे और उसे खरीदने वाले दंपती और बिचौलिया महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शाहबेरी में रहने वाली शिवांगी ने बताया कि उसने इस्लाम से प्रेम विवाह किया था। उसके गर्भवती होने के दौरान देखभाल के लिए उसकी मां बबीता अप्रैल माह में शाहबेरी में आई थी। शिवांगी ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद भी बबीता बेटी के घर रुकी हुई थी। दस मई को इस्लाम अपने काम पर गया था और शिवांगी दवा लेने गई थी। इसी दौरान बबीता उनके एक माह के मासूम बच्चे अरमान को अगवा कर फरार हो गई। बबीता ने आखिरी कॉल अपने पति को की थी। इसके चलते पुलिस ने शिवांगी के पिता से भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस की जांच ठंडी हो गई लेकिन दंपती बेटे की तलाश में जुटे रहे। शिवांगी ने दूसरे धर्म के युवक से प्रेम विवाह किया था। ˘
विज्ञापन
इसके चलते दंपती अनहोनी की आशंका जताई थी। बुधवार को दंपती बबीता के संभल स्थित मुटैना गांव पहुंचे। यहां उन्हें बबीता कुछ दिन पहले ही आई थी। बबीता ने बच्चे को हापुड़ में जमुना नाम की महिला के जरिये दंपती को बेचने की बात कबूल की।
विज्ञापन
एक लाख में सात बेटियों की मां को बेचने की बात वीडियो में कैद
दंपती ने बताया कि आरोपी बबीता काफी पूछताछ के बाद उनके बच्चे को बेचने की बात कबूल की। उसने बताया कि हापुड़ में एक महिला रहती है। उसके सात बेटियां हैं। उसी महिला व उसके पति को अपहरण के चार दिन बाद ही एक लाख रुपये में बच्चा बेच दिया गया था। बच्चा बेचने की बात कबूल करते हुए दंपती के पास वीडियो है। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस बताए गए पते पर पहुंची तो वहां आरोपी महिला नहीं मिली। हालांकि उसका सुराग पुलिस को मिला है। जल्द गिरफ्तारी होगी।