फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Traffic Advisory Traffic will be changed near NTPC Friday

Noida Traffic Advisory: एनटीपीसी के पास आज परिवर्तित रहेगा यातायात, परेशानी से बचने को एडवाइजरी देखकर निकलें

Fri, 05 Jan 2024 01:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Jan 2024 01:41 AM IST
सार

एडोब चौक से एनटीपीसी सिटी सेन्टर की ओर जाने वाला यातायात मोदी माल चौक होकर सेक्टर-31-25 से गंतव्य की ओर जा सकेगा।

विज्ञापन
Noida Traffic Advisory Traffic will be changed near NTPC Friday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-24 स्थित एनटीपीसी कार्यालय के पास किसानों के प्रस्तावित धरने को लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा। चालक असुविधा पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ट्रैफिक प्लान के मुताबिक सेक्टर-60 से एलिवेटेड के नीचे आकर निठारी की ओर जाने वाले वाहन गिझौड़ चौक से बाएं मुड़ कर होशियारपुर तिराहा होकर निकल सकेंगे। सेक्टर-60 से एलिवेटेड के नीचे आकर सेक्टर-12, सेक्टर-20, सेक्टर-22 आदि की ओर जाने वाला यातायात गिझौड़ चौक से दाएं मुड़ कर सेक्टर-57 चौक होकर गंतव्य की ओर जा सकेगा। सेक्टर-18 से एलिवेटेड के नीचे आकर सेक्टर-54, सेक्टर-57, सेक्टर-58, सेक्टर-60 आदि की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-31-25 चौक से बाएं मुड़ कर मोदी माल चौक होकर निकल सकेगा।
विज्ञापन


सेक्टर-18 से एलिवेटेड के नीचे आकर सेक्टर-52, सेक्टर-53, सेक्टर-54, सेक्टर-60 आदि की ओर जानेवाला यातायात सेक्टर-31-25 चौक से दाएं मुड़ कर लाॅजिक्स माल होकर जा सकेगा। एडोब चौक से एनटीपीसी सिटी सेन्टर की ओर जाने वाला यातायात मोदी माल चौक होकर सेक्टर-31-25 से गंतव्य की ओर जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed