फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida to get 5 powerhouse till june

जून तक मिलेंगे 33 केवी के पांच बिजलीघर

Tue, 13 May 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 13 May 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
Noida to get 5 powerhouse till june

नोएडा में आगामी जून के अंत तक शहर को 33 केवी के पांच और सबस्टेशन मिल जाएंगे।

विज्ञापन


इनसे ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। ये पांच सबस्टेशन सेक्टर 18, 42, 53, 117 व 137 में बन रहे हैं।

सेक्टर 18 के बिजलीघर से सेक्टर 19 व 27 की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। अभी ओवरलोडिंग की समस्या रहती है।

सेक्टर 42 के सबस्टेशन से सेक्टर 40, 41 व 42 की सप्लाई सुधरेगी। अभी इन सेक्टरों को 39 के बिजलीघर से सप्लाई मिल रही है।

सेक्टर 53 में भी 33 केवी का सबस्टेशन बन रहा है। इस बिजलीघर से सेक्टर 61 के निवासियों को बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी।

यह भी पढ़ें: जल्द शुरू होगा मेवला महाराजपुर अंडर पास का काम


सेक्टर 117 व 137 के बिजलीघरों से भविष्य में बसने वाली आबादी को विद्युतापूर्ति होगी। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इन बिजलीघरों का सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


फेंसिंग व लाइन जोड़ने का काम जून अंत तक पूरा कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। प्रत्येक बिजलीघर 20 एमवीए क्षमता के बन रहे हैं।

इस हिसाब से जून अंत तक 100 एमवीए की विद्युत क्षमता और बढ़ जाएगी। इन बिजलीघरों से जुड़े सेक्टरों को चिलचिलाती गर्मी में बिजली से काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed