{"_id":"5d7f18a48ebc3e93d96580d2","slug":"noida-stadium-man-commits-suicide-by-hanging-himself-on-tree-suicide-note-says-heavy-debt-is-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा स्टेडियम में पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा स्टेडियम में पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह
Mon, 16 Sep 2019 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर 21-ए स्थित स्टेडियम में सोमवार उस वक्त सनसनी मच गई जब एक व्यक्ति का फांसी के फंदे से झूलता शव लोगों ने देखा। उसका शव एक पेड़ से लटकते हुए पाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शव को सबसे पहले स्टेडियम के गार्ड ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें भारी कर्जे के चलते आत्महत्या करने की बात कही गई है। सुसाइड करने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन