फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida sector 74 supertech capetown society face technical glitch falls from fourth floor old badly man injured

नोएडाः सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की लिफ्ट चौथी मंजिल से गिरी, बुजुर्ग बुरी तरह घायल

Sat, 03 Oct 2020 10:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
noida sector 74 supertech capetown society face technical glitch falls from fourth floor old badly man injured
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
नोएडा सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की चौथी मंजिल से शुक्रवार को अचानक लिफ्ट गिरने से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के बाद से लोगों में बिल्डर के प्रति रोष है।
विज्ञापन


सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के सीजी-2 निवासी बुजुर्ग रविंद्र लिफ्ट से पांचवीं मंजिल पर जाना चाहते थे। जैसे ही लिफ्ट चौथी मंजिल पर पहुंची उसमें तेज आवाज आई और उसके साथ ही लिफ्ट तेजी से नीचे पहली मंजिल पर जा गिरी। 
विज्ञापन


इसी दौरान रविंद्र की बेटी पूजा सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी। आवाज सुनकर उसने तुरंत इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों व मेंटेनेंस स्टाफ को दी। सुरक्षाकर्मियों और लोगों की मदद से बुजुर्ग को लिफ्ट से निकाला गया। इस हादसे में उनके पैर में बहुत चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी के लोगों का आरोप है कि लिफ्ट की सुरक्षा जांच कभी नहीं कराई गई और आए दिन लिफ्ट जाम होने से रुकती है। सोसायटी के एओए के अध्यक्ष अरुण शर्मा के अनुसार बिल्डर द्वारा लिफ्ट का सही तरीके से रखरखाव नहीं कराया जा रहा। बिल्डर को समय-समय पर शिकायत की गई है लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed