{"_id":"636d39d6e32b117a472fa9ca","slug":"noida-sector-58-police-caught-eight-hawala-traders-with-two-crore-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: पुलिस ने दो करोड़ नकदी के साथ सेक्टर-58 में पकड़े आठ हवाला कारोबारी, रकम की गिनती में जुटी आईटी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पुलिस ने दो करोड़ नकदी के साथ सेक्टर-58 में पकड़े आठ हवाला कारोबारी, रकम की गिनती में जुटी आईटी की टीम
Thu, 10 Nov 2022 11:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:32 PM IST
सार
बरामद हुई नकदी तीन गाड़ियों में रखी हुई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन
पकड़ी गई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर 55 में डील करने के लिए आए आठ हवाला कारोबारियों को कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से करीब 2 करोड़ रुपए की बरामदगी की गई है। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम मशीन से नोटों की गिनती कर रही है और आयकर विभाग व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस की टीम को बृहस्पतिवार रात को सूचना मिली कि सेक्टर 55 में कुछ लोग हवाला कारोबार के नाम पर एक डील करने आ रहे हैं और इनके पास काफी मात्रा में नकदी है। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने सेक्टर 55 से 8 हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अहमदाबाद निवासी जयंतीभाई, उस्मानपुर दिल्ली निवासी संदीप शर्मा, मदनगीर निवासी विनय कुमार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना निवासी अभिजीत हाजरा, सेक्टर 56 निवासी रोहित जैन, पुरानी दिल्ली निवासी विपुल, मुंबई निवासी मीनेश शाह और इंदौर निवासी अनुज के रूप में हुई है। उनके पास से तीन कारें बरामद की गई हैं जिनसे भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। बताया जाता है कि इन आरोपियों के पास से करीब दो करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। अप्पर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रविशंकर छवि ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस की टीम ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और इनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद कैश को लेकर आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है और आयकर विभाग की टीम बरामद कैश की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक स्थानीय युवक की भूमिका संदिग्ध, फरार
पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक स्थानीय आरोपी की भूमिका काफी संदिग्ध है जो फिलहाल फरार हो गया है। फरार आरोपी की पहचान राजा मोरिया के रूप में हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। पुलिस को आरोपियों के पास से एक कार मिली है जिस पर प्रेस का स्टीकर लगा हुआ है। फरार राजा मौर्य की तलाश में पुलिस की टीम कई स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
ब्लैक मनी को खपाने का करते थे काम
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह आरोपी ब्लैक मनी को खपाने का काम करते थे और कमीशन लेकर ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलते थे। नोएडा के डीसीपी हरिश्चंद्र का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अब इस मामले की पूरी जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है। आरोपियों से पूछताछ में चला है कि करीब 2 करोड़ कैश उन लोगों के पास था हालांकि आयकर विभाग की टीम देर रात तक गैस की गिनती मशीनों से कर रही है।
नोट गिनती की मशीन के साथ आयकर विभाग की टीम कर रही जांच
कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस की टीम की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात को आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अपने साथ नोट गिनने की मशीन भी लेकर आई। आयकर विभाग की टीम मशीन से थाने में ही नोटों की गिनती कर रही है और आरोपियों से बरामद मोबाइल आदि की जांच भी कर रही है। आयकर विभाग के सूत्रों से भी पता चला है कि यह आरोपी ब्लैक मनी को खपाने का काम करते थे जो कमीशन पर आधारित था। आयकर विभाग की टीम देर रात तक इस मामले की जांच करने में जुटी रही।
पुलिस ने सेक्टर 55 से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। अब इस मामले की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है। इसमें शामिल एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस की टीम करने में जुटी हुई है।- हरीश चन्दर, डीसीपी नोएडा