फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida seals two towers of supertech

सुपरटेक से घर खरीदने वालों पर आफत

Wed, 16 Apr 2014 04:53 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
noida seals two towers of supertech

नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को सेक्टर 93ए स्थित सुपरटेक के एमरॉल्ड कोर्ट के दो टावर एपेक्स और सियान को सील कर दिया और बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया। दोपहर करीब ढाई बजे यह कार्रवाई की गई। वहां रहने वाले मजदूरों को निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे प्राधिकरण के सीईओ रमा रमण की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें बिल्डिंग को सील करने का निर्णय लिया गया।

करीब ढाई बजे प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले वहां रहकर काम करने वाले मजदूरों को बाहर किया गया। हालांकि निर्माण कार्य हाईकोर्ट के आदेश के बाद से ही बंद है।

विज्ञापन

चार जगहों पर लगाई सील

noida seals two towers of supertech

मजदूरों को बाहर करने के बाद चार जगहों पर सील लगा दी गई। करीब साढ़े तीन बजे तक यह कार्रवाई चली। सीलिंग के बाद अब प्राधिकरण हाईकोर्ट के आदेशों को ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग गिराने के उपायों पर भी विचार कर रहा है।

हालांकि बिल्डर यदि उससे पहले सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश ले आता है तो गिराने की कार्रवाई रुक सकती है। वहीं, जानकारों का मानना है कि इस सीलिंग से यह पुष्टि हो जाती है कि बिल्डर ने स्वीकृत नक्शा और प्लान के मुताबिक निर्माण नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed