{"_id":"5e26e2748ebc3e4b0b57bc65","slug":"noida-policeman-caught-in-cctv-camera-picking-milk-packet-secretly-social-media-alleges-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः दूध की थैलियां निकालते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लगे चोरी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः दूध की थैलियां निकालते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लगे चोरी के आरोप
Tue, 21 Jan 2020 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Jan 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद पुलिसकर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
नोएडा कोतवाली फेस-2 क्षेत्र में एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिपाही कैरेट से दूध की थैलियां निकालता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे चोरी की बात कर रहे हैं लेकिन कोतवाली पुलिस ने चोरी की किसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें गेझा चौकी पर तैनात रहे पुलिस कर्मी पास में ही रखे दूध क्रेट से दूध के पैकेट निकालते दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि यह गलत सूचना है और पुलिसकर्मी उसी दुकान से हमेशा दूध लेकर चाय बनाते हैं।
विज्ञापन
दुकानदार के वहां पर ना होने के कारण पुलिसकर्मी उसे निकाल रहे हैं लेकिन चोरी की बात नहीं है। जिस दिन का यह वीडियो बताया गया है, उस दिन दुकानदार नहीं होने पर पुलिसकर्मी खुद से दूध की थैली निकालते देखा जा सकता है।
विज्ञापन