{"_id":"65838c7228a0f91a6009c0a4","slug":"noida-now-traffic-signals-will-change-color-depending-on-the-pressure-of-vehicles-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : अब वाहनों के दबाव पर रंग बदलेगा ट्रैफिक सिग्नल, एक बार फिर योजना लागू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : अब वाहनों के दबाव पर रंग बदलेगा ट्रैफिक सिग्नल, एक बार फिर योजना लागू करने की तैयारी
Thu, 21 Dec 2023 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 06:23 AM IST
सार
चौराहे पर लगे कैमरे, सेंसर और साॅफ्टवेयर की मदद से वाहनों के दबाव घटने और बढ़ने पर सिग्नल रंग बदल जाएगा। सड़क के जिस कैरिजवे पर दबाव ज्यादा होग उस ओर सिग्नल हरा हो जाएगा।
विज्ञापन
traffic signal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा शहर के चौराहों पर ट्रैफिक के दबाव को देखकर सिग्नल का रंग बदलेगा। चौराहे पर लगे कैमरे, सेंसर और साॅफ्टवेयर की मदद से वाहनों के दबाव घटने और बढ़ने पर सिग्नल रंग बदल जाएगा। सड़क के जिस कैरिजवे पर दबाव ज्यादा होग उस ओर सिग्नल हरा हो जाएगा। फार्मूला सफल हुआ तो चालकों को शहर के ट्रैफिक सिग्नल पर ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण और यातायात विभाग एक बार फिर से इस योजना को लागू करने की कवायद में जुट गए हैं। पिछली बार मिली असफलता से सबक लेकर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसटीएमएस) के माध्यम से इस योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए व्यस्त समय में सेक्टर-94 स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम से अभी तक मैनुअल तरीके से ट्रैफिक सिग्नल के समय में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मसले को तकनीक आधारित बनाने के लिए बुधवार को आईएसटीएमएस का संचालन करने वाली कंपनी एफकॉन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई जिसमें उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरों को ट्रैफिक से पहले चौराहे की बजाय सड़क की तरफ लगाया जाएगा। इन कैमरों मे विशेष सेंसर लगे होंगे। सेंसर और सॉफ्टवेयर की मदद से वाहनों की अधिकता के आधार पर सिग्नल लाल और हरे हो जाएंगे।