{"_id":"5daebd9f8ebc3e017d364e9c","slug":"noida-man-debit-card-in-his-purse-but-one-lakh-rupees-withdrawn-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स में पड़े रह गया डेबिट कार्ड, खाते से निकल गए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्स में पड़े रह गया डेबिट कार्ड, खाते से निकल गए एक लाख रुपये
Tue, 22 Oct 2019 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
नोएडा में साइबर ठगों ने डेबिट कार्ड क्लोन कर एक शख्स के खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। जबकि डेबिट कार्ड पीड़ित के पास ही था। शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-11 निवासी आलोक कुमार का इंडसइंड बैंक में खाता है।
विज्ञापन
रविवार रात को उनके खाते से एक लाख रुपये निकल लिए गए। रात में तीन एसएमएस आने पर उन्हें इस बात का पता चला। कोतवाली पुलिस कार्ड क्लोनिंग का मामला बताकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
