फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Lift accident 'amrapali' flat, one dead.

'आम्रपाली' के अपार्टमेंट में लिफ्ट हादसा, एक की मौत

Fri, 29 Aug 2014 06:43 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 06:43 AM IST
विज्ञापन
Noida: Lift accident 'amrapali' flat, one dead.

नोएडा सेक्टर-119 के आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी की लिफ्ट की खराबी का मुआवजा एक पेंटर को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। बृहस्पतिवार को 14वीं मंजिल के एक फ्लैट में पेंटिंग का काम करने आए एक पेंटर ने जैसे ही लिफ्ट का बटन दबाया तो दरवाजा तो खुल गया।

विज्ञापन


जैसे ही उसने लिफ्ट में जाने के लिए कदम रखा तो लिफ्ट आई ही नहीं थी और धोखे में वह 14वीं मंजिल से नीचे गिर गया। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने पेंटर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी निशांत मंडल (24) बरौला में रहता था। वह घरों में पेंटिंग का काम करता था। कुछ दिनों से निशांत सेक्टर-119 स्थित एक आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में कार्य कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से खराब लिफ्ट कल ही बनवाई गई थी

Noida: Lift accident 'amrapali' flat, one dead.

बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे निशांत 14वीं मंजिल पर एक व्यक्ति के फ्लैट में पुताई करने पहुंचा था। किसी काम से निशांत ने 14वीं मंजिल से नीचे आने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया। ऐसे में लिफ्ट तो ऊपर नहीं आई लेकिन 14वीं मंजिल पर लगा लिफ्ट का दरवाजा खुल गया।

दरवाजा खुलते ही निशांत जैसे ही अंदर घुसा तो लिफ्ट न होने के कारण वह नीचे आ गिरा। काफी देर बाद जब निशांत नीचे नहीं आ सका तो लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

लोगों ने देखा कि लहूलुहान हालत में निशांत लिफ्ट पर पड़ा था। आनन-फानन में उसे ग्रेटर नोएडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर चरण सिंह शर्मा ने बताया कि लिफ्ट खराब चल रही थी। बुधवार को लिफ्ट ठीक की गई थी लेकिन वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी थी। यदि निशांत के परिजन किसी के खिलाफ केस दर्ज करते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed