फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida entrepreneurs get quota to set up enterprises in Jewar

Delhi NCR News: नोएडा के उद्यमियों को जेवर में उद्यम स्थापित करने के लिए मिले कोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो-----
विज्ञापन


-नोएडा-ग्रेनो में नहीं मिल रही जमीन, उद्यमी देख रहे जेवर की राह
-सरकार से छूट की आस, अमर उजाला में रखी अपनी बात

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के उद्यमियों ने जेवर में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। सेक्टर-10 स्थित एक निजी कंपनी के सभागार में हुए अमर उजाला संवाद में उद्यमियों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने सरकार ने एयरपोर्ट के आसपास तेजी से इंफ्रास्ट्रकचर मजबूत करने की मांग की।
उद्यमियों ने कहा कि नोएडा के उद्यमी जगह की कमी के कारण उद्यम नहीं बढ़ा पा रहे हैं। ऐसे में सरकार यदि नोएडा के उद्यमियों को यमुना सिटी में उद्यम स्थापित करने के लिए 10 या 15 फीसदी कोटा दे तो उद्यमियों के लिए यह सुनहरा विकल्प होगा।
विज्ञापन

रैपिड रेल योजना समय से पूरा हो
उद्यमियों ने एयरपोर्ट को जोड़ने वाली रैपिड रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी की योजनाओं को समय से पूरा करने की मांग की है। फिलहाल यहां के लोग निजी साधन या महंगी कैब सेवाओं पर ही निर्भर हैं। इस मौके पर अजय बाटला, राहुल भाटिला आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------कोट
नोएडा-ग्रेनो के उद्यमियों को एयरपोर्ट के आस पास उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार से राहत मिले। -डॉ. पीयूष द्विवेदी
एयरपोर्ट के आसपास इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बनाने की जरूरत है, ताकि हम वहां उद्यम शुरू कर सकें।
-संजय जैन
रैपिड रेल और मेट्रो की परियोजना जल्द पूरी हों। इससे सीधी कनेक्टिविटी से राहत मिलेगी। -अमित अग्रवाल
प्राधिकरण भू-आवंटन के नियमों को अपने प्लान के तहत निर्धारित करे, ताकि हकीकत स्पष्ट हो सके। -नरेश बंसल
अब हमें इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। हमारे उत्पाद समय से दूसरे स्थान तक पहुंचेंगे। -प्रवीण भारद्वाज
यूपी व आसपास के राज्य आईजीआई एयरपोर्ट पर निर्भर हैं। नोएडा एयरपोर्ट से ज्यादा राहत मिलेगी। -सीए केके अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article