{"_id":"5cdcfed6bdec22077725395a","slug":"noida-elevated-rotary-interchange-will-ease-three-states-route-set-to-build-beside-noida-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड रोटरी इंटरचेंज करेगी तीन राज्यों की राह आसान, एक्सप्रेसवे के बगल में खाली जमीन पर बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड रोटरी इंटरचेंज करेगी तीन राज्यों की राह आसान, एक्सप्रेसवे के बगल में खाली जमीन पर बनेगी
Thu, 16 May 2019 11:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 16 May 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
एलिवेटेड रोटरी इंटरचेंज (कैरीकेचर)
- फोटो : सागर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, यूपी और हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर। इन राज्यों की राह आसान करने के लिए यातायात व्यवस्था को एक और नेटवर्क से जोड़ने के लिए जल्द ही परियोजना परवान चढ़ेगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोटरी इंटरचेंज के जरिये यह सपना साकार होगा।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने पर सहमति के संकेत दिए हैं। चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही यूपी और दिल्ली सरकार के बीच अधिकारियों के स्तर पर बातचीत शुरू होगी। इसके बाद इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
एलिवेटेड रोटरी से नोएडा-ग्रेटर नोएडा को दिल्ली सहित फरीदाबाद से जोड़ा जाएगा। साथ ही, भविष्य में पश्चिमी यूपी के शहरों को आपस में जोड़ने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-150 के पास एक्सप्रेसवे के बगल में प्राधिकरण की खाली जमीन है। यहीं पर एलिवेटेड रोटरी बनाई जानी प्रस्तावित है। यहीं से फरीदाबाद के लिए रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
दोनों कैरेज-वे से जुड़ेगी एलिवेटेड रोटरी
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दोनों कैरेज-वे को रोटरी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेसवे के बगल में एलिवेटेड सड़क बनेगी जिसे एलिवेटेड रोटरी से जोड़ा जाएगा। एलिवेटेड रोटरी ऊपर जाने के बाद गोलचक्कर जैसी दिखेगी, ताकि अगर कोई वाहन गलती से रोटरी पर चढ़ जाता है तो उसे उतरने का मौका मिल सकेगा।
सेक्टर-150 में यमुना पर पुल भी बनाना होगा जरूरी
सेक्टर-150 में यमुना पर पुल बनाए बिना रोटरी बनाने का कोई लाभ नहीं होगा। दिल्ली और यूपी को हरियाणा से जोड़ने के लिए रोटरी के साथ-साथ सेक्टर-150 के पुल निर्माण की परियोजना को भी ठंडे बस्ते से निकालना होगा। अगर यह पुल बन जाता है तो रोटरी का 100 फीसदी लाभ लोगों को मिलेगा और वाहन चालकों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद आने-जाने में आसानी होगी।
सपा शासनकाल की है परियोजना
सपा शासनकाल में बॉटेनिक गार्डन मेट्रो और एनएमआरसी की सिटी बस परियोजना की शुरुआत के साथ ही इसका सांकेतिक तौर पर शिलान्यास किया गया था, लेकिन बाद में यह ठंडे बस्ते में चली गई। अब सड़कों के नेटवर्क को सुधारने के लिए इस परियोजना को दोबारा से लाने पर विचार किया जा रहा है।