{"_id":"6753982c4b43f87da208bc03","slug":"noida-couple-stuck-for-an-hour-in-lift-of-sector-144-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : सेक्टर-144 की लिफ्ट में एक घंटे फंसे दंपती... मदद के लिए चिल्लाते रहे, नदारद था ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : सेक्टर-144 की लिफ्ट में एक घंटे फंसे दंपती... मदद के लिए चिल्लाते रहे, नदारद था ऑपरेटर
Sat, 07 Dec 2024 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 06:05 AM IST
सार
मदद के लिए दोनों ने एक घंटे तक चिल्लाते रहे, लेकिन लिफ्ट ऑपरेटर के मौके पर न होने से उन्हें मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
पुलिस ने बचाया...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर-144 स्थित गुलशन बोटनिया सोसाइटी में बृहस्पतिवार रात 9वीं मंजिल पर जाने के लिए जैसे ही पंकज और निधि लिफ्ट में चढ़े कि बीच में ही वह रुक गई। मदद के लिए दोनों ने एक घंटे तक चिल्लाते रहे, लेकिन लिफ्ट ऑपरेटर के मौके पर न होने से उन्हें मदद नहीं मिल पाई। इससे दंपती दहशत में आ गए। शुक्रवार को उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस में दी। पंकज ने बताया कि वह पत्नी निधि के साथ रात 10 बजे टहलकर 9वीं मंजिल के फ्लैट में जा रहे थे।
विज्ञापन
ग्राउंड फ्लोर से वह लिफ्ट में सवार हुए तो पहली मंजिल पर जाकर लिफ्ट अटक गई और झटके से निचली मंजिल पर आ गई। अगर ऐसे में लिफ्ट अचानक चालू हो जाती तो हादसा हो सकता था। उन्होंने शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस को दी। पंकज ने बताया कि लिफ्ट में फंसने पर इंटरकाम से काॅल किया तब मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी न होने से गार्ड लिफ्ट नहीं खोल सके। घटना के वक्त सोसाइटी में कोई लिफ्ट आपरेटर भी मौजूद नहीं था। सोसाइटी में पुलिस पहुंची, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें समझौता होने की बात कहकर लौटा दिया। वहीं, सोसायटी के डिप्टी मैनेजर फैसिलिटी मितेंद्र ने बताया कि प्रिंटेड सर्किट बोर्ड में फाल्ट के कारण लिफ्ट खराब हुई, जिससे आटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइड नहीं हो सका।
विज्ञापन
पंचशील हाईनिश में लिफ्ट हुई फ्री फाल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनिश सोसाइटी में रहने वाली महिला लिफ्ट के फ्री फाल होने से घबरा गई। गनीमत रही कि महिला को कोई चोट नहीं आई। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि टॉवर तीन के 14वें फ्लोर में रहने वाली एक महिला दूसरे फ्लोर में जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुई। लिफ्ट तीसरे फ्लोर से सीधे जाकर ग्राउंड फ्लोर में पहुंच गई। लिफ्ट के फ्री फाल होने से महिला घबरा गई।