कन्नौज में परेशान था कैंसर पीड़ित, जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस ने 400 किमी दूर पहुंचाई दवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण देश भर में फैले संकट की इस घड़ी में नोएडा पुलिस ने जनता की सेवा के लिए अपनी निष्ठा की एक अप्रतीम मिसाल पेश की है। केवल एक ट्वीट कर मदद की गुहार लगाने पर नोएडा के एक पुलिसकर्मी ने 400 किलोमीटर की यात्रा की और कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को दवा उपलब्ध कराई।
मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से जुड़ा हुआ है। नोएडा में तैनात एक पुलिसकर्मी के पिता कन्नौज में रहते हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। लॉकडाउन के कारण पूरे कन्नौज जनपद में उनकी दवाईयां नहीं मिल रही थीं।
बेटे गौतम अकसर उन्हें नोएडा से दवाएं लाकर दिया करते थे, लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण गौतम भी नोएडा में ही फंसे हुए हैं। ऐसे में उनके पिता के लिए दवा नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में गौतम के एक दोस्त ने ट्वीट कर नोएडा पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
नोएडा में तैनात गौतम के साथी पुलिसकर्मी को जब पता चला कि दोस्त के पिता इन हालातों से गुजर रहे हैं तो उन्होंने बिना देरी किए सेक्टर 128 से सभी दवाएं खरीदीं और तत्काल कन्नौज के लिए निकल पड़े।
17 अप्रैल की सुबह 10 बजे किए गए ट्वीट का नतीजा यह हुआ कि शाम 5-6 बजे के बीच नोएडा पुलिस ने ताज हाइवे पर दवाइयां कन्नौज पुलिस के हवाले कर दीं। शाम सात बजे तक सभी दवाइयां पालपुर गांव में वृद्ध मरीज के पास पहुंच गईं। नोएडा पुलिस की इस निष्ठा की सभी जगह वाहवाही हो रही है।
एक ट्वीट पर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बुजुर्ग पिता के पास नॉएडा से 400 km दूर कन्नौज पहुंची जीवन रक्षक दवाइयां!#PRVofTheDay #112HaiSath#StayHomeStaySafeSaveLives @Uppolice @noidapolice @kannaujpolice pic.twitter.com/ljaOB3zms0
— Call 112 (@112UttarPradesh) April 17, 2020