{"_id":"dc1bedecc5237670f54ea35b4a33cd23","slug":"noida-city-centre-intersection-closed-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सिटी सेंटर चौराहा पूरी तरह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सिटी सेंटर चौराहा पूरी तरह बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 21 Oct 2014 07:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एमपी-थ्री मार्ग पर रूट डायवर्जन ने अब और ज्यादा परेशानी बढ़ा दी है। अंडरपास के निर्माण कार्य के लिए सिटी सेंटर चौराहे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शशि चौक से सेक्टर-71 की तरफ जाने वाले ट्रैफिक पर डायवर्जन का सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
अंडरपास की सुरंग को खोदने के लिए सेक्टर-71 से शशि चौक जाने वाले रास्ते पर पहले ही डायवर्जन शुरू कर दिया गया था। ट्रैफिक को मेट्रो स्टेशन की सर्विस लेन की तरफ डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
हालांकि इसकी वजह से वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन रविवार से शशि चौक से सेक्टर-71 की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की सर्विस लेन के साथ ही अंडरपास के ऊपर स्लिप रोड को खोल दिया गया है। करीब 50 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना अप्रैल 2015 में पूरा होगी।
जाम की समस्या
डायवर्जन की वजह से जाम की समस्या बढ़ गई है। एमपी-3 मार्ग पर नोएडा के रास्ते दिल्ली और गाजियाबाद के बीच आवाजाही करने वाले हल्के व भारी वाहनों का जबरदस्त दबाव रहता है।
डायवर्जन के बाद सेक्टर रोड के अंदर बार-बार वाहनों को टर्न लेना पड़ रहा है। सेक्टर-33ए और सेक्टर-35 कट के अलावा गिझोड़ और होशियारपुर कट पर दिनभर जाम जैसे हालात बन रहे हैं।