{"_id":"c599842f1d7db47dcb33a7627331cc54","slug":"noida-by-election-campaign-start-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा उपचुनावः प्रमुख उम्मीदवारों ने ऐसे शुरू किया प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा उपचुनावः प्रमुख उम्मीदवारों ने ऐसे शुरू किया प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 29 Aug 2014 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी ने शुरू किया प्रचार अभियान
विज्ञापन
नोएडा उप भाजपा की प्रत्याशी विमला बाथम ने श्रीमद्भागवत कथा सुन बृहस्पतिवार को औपचारिक तौर पर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। विधिवत तौर से चुनाव प्रचार शुक्रवार से शुरू किया जाएगा।
नोएडा विधानसभा उपचुनाव की बीजेपी प्रत्याशी सदरपुर स्थित खजूर कालोनी पहुंची। वहां स्थानीय लोगों के साथ श्रीमद्भागवत कथा सुनीं। कथा समाप्त होने के बाद जनसंपर्क कर बीजेपी को वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
विमला बाथम ने शहर को अपराध मुक्त करने के लिए लोगों से वोट डालने को कहा। बिजली, पानी और रोजगार संबंधी तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा नो पावर कट जोन में होने के बावजूद शहर में छह से दस घंटे की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, चुनावी जिम्मेदारी सौंपने के लिए सेक्टर-22 में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मंडल स्तर के पदाधिकारियों को खास क्षेत्रों में संपर्क करने का जिम्मा सौंपा गया है। राकेश शर्मा को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है।
वोट मांगने अपने गांव पहुंची सपा प्रत्याशी
सपा प्रत्याशी काजल शर्मा ने नोएडा विधानसभा उपचुनाव प्रचार की शुरूआत बृहस्पतिवार को अपने गांव गिझोड़ से की। यहीं पर कैबिनेट मंत्री नारद राय और पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां जरूरत हो वहां तत्काल चुनाव कार्यालय खोला जाए।
सपा प्रत्याशी काजल शर्मा ने कहा कि नोएडा के विकास को गति देने के लिये समाजवादी पार्टी को चुनें। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है, उसी तरह उनके जीतने पर नोएडा आगे बढ़ेगा।
गांवों से की कांग्रेस ने प्रचार की शुरूआत
परंपरागत वोटरों का ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने गांवों से चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी है। बृहस्पतिवार को इलाबांस, नयागांव के अलावा सेक्टर-47 और 48 में चुनाव प्रचार किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को प्रत्याशी राजेंद्र अवाना इलाबांस गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि नोएडा को उत्कृष्ट शहर बनाने के लिए कांग्रेस को वोट करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नोएडा को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने नयागांव और अन्य सेक्टरों में भी प्रचार किया। जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने सेक्टर-8 की झुग्गी झोपड़ियों में संपर्क किया।