फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida ATS builder fined five lakhs for delay in giving possession

Noida: देरी से कब्जा देने पर एटीएस बिल्डर ने दिया पांच लाख का जुर्माना, खरीदारों को फ्लैट पर मिले

Mon, 04 Sep 2023 07:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Sep 2023 07:44 PM IST
सार

फोरम के आदेश पर बिल्डर ने दोनों खरीदारों को फ्लैटों पर कब्जा दे दिया है। साथ ही छह साल देरी से कब्जा देने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना दिया है।

विज्ञापन
Noida ATS builder fined five lakhs for delay in giving possession
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण के कॉन्सिलिएशन फोरम ने एटीएस रियल्टी और एटीएस एल्योर प्रोजेक्ट के दो खरीदारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया है। मामले में रेरा ने छह साल की देरी से कब्जा देने पर दोनों खरीदारों को कुल पांच लाख रुपये का जुर्माना दिलवाया है। बिल्डर ने दोनों खरीदारों को फ्लैट का कब्जा दे दिया है।

विज्ञापन

फोरम के अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने बताया कि एटीएस रियल्टी बिल्डर का एटीएस एल्योर प्रोजेक्ट है। जहां खरीदार नेहा त्यागी और आशुतोष त्यागी ने वर्ष 2013 में दो फ्लैट बुक कराए थे। फ्लैट की कीमत करीब 40 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। बिल्डर ने मार्च, 2017 में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन कब्जा नहीं दिया। बिल्डर के चक्कर काटने के बाद खरीदारों ने वर्ष 2022 में यूपी रेरा में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर फोरम ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया। दोनों पक्ष सुनने के बाद फोरम के आदेश पर बिल्डर ने दोनों खरीदारों को फ्लैटों पर कब्जा दे दिया है। साथ ही छह साल देरी से कब्जा देने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना दिया है। जिसका समायोजन बकाया धनराशि में किया गया है। समायोजन के बाद खरीदारों को 56 हजार का भुगतान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed