{"_id":"57dc44124f1c1b0c32d47b99","slug":"noida-assembly-sought-bsp-candidate-will-announce-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा विधानसभा से बसपा ने तलाशा प्रत्याशी, 20 को होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा विधानसभा से बसपा ने तलाशा प्रत्याशी, 20 को होगी घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने नोएडा विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी कर ली है। इस सिलसिले में बृहस्पतिवार देर रात तक सेक्टर- 49 स्थित बसपा कार्यालय में पदाधिकारियों की गहन मंत्रणा हुई।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि 20 सितंबर को सेक्टर-39 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हाईकमान से बड़े नेता नोएडा आकर प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। मालूम हो कि दो दिन पहले अमर उजाला ने खबर छापी थी कि बसपा ने नोएडा के लिए ब्राह्मण प्रत्याशी तलाश लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, बसपा ने नोएडा विधानसभा को काफी महत्वपूर्ण सीट माना है। यही कारण है कि 2014 में ही बिजेंद्र अवाना को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। वह करीब एक साल मेहनत करते रहे, लेकिन हाईकमान ने उनका टिकट काटकर जनवरी 2016 में देवेंद्र शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वह भी तीन माह तक ही रहे और उनका भी टिकट काटकर भाजपा नेता रहे कमल शर्मा को बसपा में शामिल करके उन्हें टिकट देने की घोषणा होने वाली ही थी कि कुछ बात बिगड़ गई और कमल ने बगावत करते हुए स्वयं को जेवर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी घोषित कर दिया।
बसपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया और नए प्रत्याशी की तलाश पिछले तीन माह से की जा रही है। अब 20 सितंबर को प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है। पार्टी मानती है कि सपा ने नोएडा से अशोक चौहान, भाजपा की तरफ से मौजूदा विधायक विमला बाथम प्रत्याशी हैं।