फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Airport: First commercial flight will start from April 17

Noida Airport : 17 अप्रैल से शुरू होगी पहली व्यावसायिक फ्लाइट, 30 नवंबर और एक दिसंबर को ट्रायल

Wed, 02 Oct 2024 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 06:20 AM IST
सार

पहले ही दिन से घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू हो जाएगी। विमानों की उड़ान शुरू करने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुट गई है।

विज्ञापन
Noida Airport: First commercial flight will start from April 17
demo pic

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट से पहली व्यावसायिक फ्लाइट 17 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। पहले ही दिन से घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू हो जाएगी। विमानों की उड़ान शुरू करने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुट गई है। टिकटों की बुकिंग फरवरी में शुरू हो जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को नायल के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी प्रमुख एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें शुरू करने की तिथि 17 अप्रैल तय की है। इंटरनेशनल यात्रा के लिए टिकट बुकिंग सेवा उड़ान शुरू होने से 90 दिन व घरेलू के लिए छह हफ्ते पहले शुरू हो जाएगी। एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए दिसंबर में आवेदन का निर्णय लिया गया और बताया गया कि 90 दिनों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (डीजीसीए) से अनुमति मिलने का नियम है। इसके साथ ही मार्च तक रनवे पर विमान उतारने के लिए लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। बैठक में पहले विमान के डेस्टिनेशन को लेकर चर्चा हुई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, एयरपोर्ट से पहले दिन सिंगापुर या दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। बताया गया कि लाइसेंस मिलने के बाद एजेंसी रूट पर निर्णय करेगी। बैठक में एएआई के जीएम राजेश सिंह, ईआईएल के सीजीएम योगेश गौतम, यापल की सीओओ किरण जैन, नायल के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

30 नवंबर और एक दिसंबर को होगा ट्रायल
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर 30 नवंबर व एक दिसंबर को व्यावसायिक विमानों का ट्रायल होगा। दो दिनों में ट्रायल पूरा होने की उम्मीद है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर और अधिक दिनों तक ट्रायल हो सकता है। रनवे को परखने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के छोटे विमान एयरबस ए-320 व 321 समेत अकासा और इंडिगो के व्यावसायिक विमानों को उतारा जाएगा।


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और डीजीसीए समेत प्रमुख एजेंसियों ने निर्णय लिया है कि ट्रायल पूरे क्रू मेंबर समेत विमानों में यात्रियों को बैठाकर ही किया जाएगा। यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग से दस्तावेज की चैकिंग के साथ बोर्डिंग पास देकर विमानों तक पहुंचाया जाएगा। दोनों एयरलाइंस कंपनियां तीन से चार बार विमानों को रनवे पर उतारेंगी। 

वहीं, एएआई के छोटे विमान भी रनवे पर उतरकर गुणवत्ता का अध्ययन करेंगे। एयरपोर्ट से पहले दिन से ही 65 फ्लाइट शुरू करने का प्रयास भी किया जा रहा हैं। इनमें घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों शामिल हैं। हालांकि, घरेलू स्तर पर पहले दिन से फ्लाइट कहां के लिए शुरू की जाएगी, इसके लिए अक्तूबर में बैठक में होगी। बैठक में ही फ्लाइट शेड्यूल का खाका तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed