{"_id":"ca79d3982d65598a3a80931af9faab3f","slug":"nobel-memorial-wall-on-rajiv-chauk-metro-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव चौक स्टेशन पर नोबेल मेमोरियल वॉल का अनावरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव चौक स्टेशन पर नोबेल मेमोरियल वॉल का अनावरण
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Oct 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन और स्वीडन दूतावास के सहयोग से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगाए गए नोबेल वॉल का अनवारण डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह और स्वीडन के एंबेस्डर हेराल्ड सैनबर्ग ने किया। रविवार को शुरू हुई यह प्रदर्शनी 1 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर मंगू सिंह ने कहा है कि यह युवाओं तक नोबेल पुरस्कार विजेताओं की जानकारी पहुंचाने का एक माध्यम है। वहीं स्वीडन के एंबेस्डर हेराल्ड सैनबर्ग ने कहा है कि वॉल में एक पैनल कैलाश सत्यार्थी के नाम का बढ़ा है।
विज्ञापन
नोबेल पुरस्कार को लेकर जागरूकता के लिए भारत से जुड़े नोबेल विजेताओं की तस्वीर और साहित्य को प्रदर्शित किया गया है। रविंद्रनाथ टैगोर, सीवी रमन, सी चंद्रशेखर, अमर्त्य सेन, डॉ. हरगोविंद खुराना, मदर टेरेसा, वेंकटरमण रामाकृष्णन के साथ इस साल के नोबेल पुरस्कार जीतने वाले कैलाश सत्यार्थी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन